IMG 20250712 WA0005

मानव सेवा ही क्षत्रिय धर्म है : राजेंद्र प्रताप सिंह

  • अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज ने किया यूपी के पूर्व मंत्री का भव्य सम्मान

कोलकाता : मानव सेवा ही क्षत्रियों का धर्म है। इस पर हर क्षत्रिय को गर्व होना चाहिए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) ने बातें कहीं। वे हुगली के वैद्यवाटी स्थित सिल्वर टॉस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि बोल रहे थे।

वे पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर आए थे। इस बीच अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस सम्मान से पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) अभिभूत हो गए।

उन्होंने कहा कि अपने अबतक के राजनीतिक जीवन में ऐसा भव्य और गौरवपूर्ण सम्मान नहीं देखा था। इसके लिए उन्होंने अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के मुख्य संरक्षक जयप्रकाश सिंह (जेपी सिंह) ने समारोह में पूर्व मंत्री के आने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज जरूरतमंद लोगों की सेवा में रत हैं।

गंगासागर तीर्थयात्रियों की भरपूर सेवा के लिए सागर द्वीप में अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के धर्मशाला का निर्माण जोर शोर से चल रहा है। जल्द ही भवन तैयार होगा।

उत्तर प्रदेश की पट्टी नगर पालिका के चेयरमैन अशोक कुमार जयसवाल तथा पंडित आशुतोष तिवारी भी पूर्व मंत्री के साथ आए थे।

मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष शेखर सिंह, महासचिव शंकर बक्श सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवा ट्रस्ट के सचिव कृष्ण कुमार सिंह,

समाज के संरक्षक चंद्रिका बक्श सिंह, सारनाथ सिंह, दिनेश सिंह, उमानंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

राजेंद्र प्रताप सिंह ने कोलकाता के काली घाट और दक्षिणेश्वर में मां काली के दर्शन-पूजन किए। मौके पर गुड्डन सिंह उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =