Horo

30 सितंबर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
30 सितंबर 2025 मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपको धार्मिक एवं परोपकारी स्वभाव का लाभ प्रत्येक क्षेत्र में मिलेगा। दिन के आरंभ में पूजा पाठ देवदर्शन के योग है इसके बाद का समय व्यस्तता से भरा रहेगा। पारिवारिक एवं सामाजिक मामलों में निष्पक्ष फैसले लेने पर छवि सम्मानजनक बनेगी। परिवार के सदस्यों के साथ ही रिश्तेदार भी महत्त्वपूर्ण कार्यो में आपकी राय लेंगे लेकिन आज किसी की जमानत लेने से बचें अन्यथा बैठे बिठाए सरदर्दी बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय सुव्यवस्थित रूप से चलेगा धन लाभ आशा जनक होगा। महिलाओं को मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। परिचितों के कार्यों में भी सहयोग करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपकी प्रसंशा अवश्य करेंगे। स्वास्थ्य में नया विकार बनेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। एक पल में प्रसन्न अगले ही पल उदास होने पर मानसिक स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा लेकिन धन आने के साथ ही जाने के रास्ते भी बना लेगा। पारिवारिक जन की सेहत अथवा रिश्तेदारी पर खर्च करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोगो को कार्य जल्दी पूर्ण करने के प्रयास में गलती होने पर विलम्ब होगा। महिलाएं किसी गलतफहमी की शिकार होंगी परिवार का वातावरण चिंताजनक रहेगा। संध्या पश्चात कुछ राहत मिलेगी। यात्रा में सेहत एवं सामान के प्रति सावधानी बरतें। बुजुर्ग लोग अचानक नाराज होंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप दिन के आरंभ से ही किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर चिन्तित रहेंगे लेकिन मध्यान बाद स्थिति स्पष्ट होने से मानसिक दबाव कम होगा। कार्य क्षेत्र पर आपकी राय की आवश्यकता पड़ेगी। अधिकारी वर्ग आप के ऊपर प्रसन्न रहेंगे। कुछ दिनों से मन मे चल रही दुविधा का आज कुछ ना कुछ हल अवश्य निकल आएगा। लेकिन आर्थिक दृष्टिकोण से दिन परेशानी भरा रहेगा फिर भी खर्चों पर नियंत्रण रहने से ज्यादा भार नही पड़ेगा। परिजनों से वैर विरोध की भावना रहने से घर का वातावरण उदासीन रहेगा महिलाएं शांति बनाने के लिए पहल करेंगी। संध्या बाद धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अहंकार के कारण हाथ से ना निकले इसका ध्यान रखें। दोपहर बाद सेहत में नरमी आएगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन संपन्नता कारक रहेगा। मध्यान तक अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की जल्दबाजी रहेगी इसके बाद परिश्रम का फल लाभ के रूप में मिलने लगेगा। अकस्मात धन की प्राप्ति से उत्साह वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंध आपकी उन्नति में सहायक बनेंगे। लेकिन भाई-बंधुओ से किसी पुरानी बात को लेकर खींचतान होने की संभावना भी है। महिलाएं किसी अन्य महिला से मन ही मन इर्ष्या का भाव रखेंगी। घरेलू अथवा अन्य कार्य भी रूखे मन से करेंगी। घरेलू वातावरण आपकी आलसी अथवा टालमटोल वाली वृति से अस्त-व्यस्त रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में अधिक भावुकता दुख का कारण बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पिछले दिन की अपेक्षा सुधार लाएगा। मन मे चल रही बातो को बेझिझक होकर बोलेंगे जिससे आपसी गलतफहमी कम होंगी, फिर भी परिजनो के आगे ज्यादा खुलापन नए विवाद को जन्म दे सकता है सतर्क रहें। आज आपको कोई नापसंद कार्य भी मजबूरी में करना पड़ेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से उत्तम रहेगा लेकिन आकस्मिक खर्च भी साथ मे लगे रहने से बचत नही कर पाएंगे। आप जिस किसी से भी कोई वादा करेंगे उसे अवश्य पूरा करेंगे। मध्यान तक परिश्रम का फल ना मिलने से निराशा रहेगी परन्तु संध्या के समय धन की आमद होने लगेगी व्यवसाय में आज विस्तार ना करें। नौकरी पेशा कार्यभार बढ़ने से थकान अनुभव करेंगे। घर मे कुछ मतभेद के बाद भी शांति बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:  मेडेला कार्किनोज ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट ने ग्रामीण डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर उत्तर 24 परगना के हाबरा में कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम और ओपीडी शिविर का आयोजन किया

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। स्वभाव में नरमी रख कर ही आज का दिन सामान्य रूप से बिताया जा सकता है। अपने कार्य निकलने के लिए अन्य लोगो का मोहताज होना पड़ेगा। मध्यान तक लगभग सभी कार्य अव्यवस्थित रहेंगे जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमे कोई ना कोई उलझन पड़ेगी। आर्थिक कमी रहने से मन मे नकारात्मक भाव आएंगे। महिलाओं को पेट, कमर अथवा जोड़ो संबंधित परेशानी रहने के कारण घर के कार्यों में विलंब होगा। कार्य व्यवसाय में से भी आज निराशा ही हाथ लगेगी। आज आप केवल व्यवहारिकता के बल पर ही लाभ कमा सकते है। घर मे किसी सदस्य से अथवा कार्य क्षेत्र पर उग्र वार्ता होने की संभावना है। सरदर्द की समस्या भी रहेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भी परिस्थितियां आपके पक्ष में बनी रहेंगी कार्य व्यवसाय में व्यवहारिकता का सकारात्मक फल मिलने से दिनचर्या से संतोष करेंगे। मध्यान के समय कार्यों को पूर्ण करने की जल्दी में कुछ उल्टा-सीधा हो सकता है फिर भी आज आप जोड़तोड़ करने अपना काम निकाल ही लेंगे। नौकरी पेशा लोग अधिकारी वर्ग से अपनी बात मनवाने के लिए गुप्त युक्तियां लगाएंगे लेकिन इसमें सफलता निश्चित नही रहेगी। धन लाभ भी आपके परिश्रम की तुलना से अधिक हो सकता है परंतु इसके लिए कार्य क्षेत्र पर अनर्गल बातो को छोड़ लक्ष्य को केंद्रित रह कर कार्य करें। स्त्रीवर्ग आज ज्यादा भावुक रहेंगी कोई इसका गलत फायदा भी उठा सकता है। आंख बंद कर किसी पर विश्वास ना करें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आपकी आवश्यकता पूर्ति थोड़े से प्रयास से हो जाएगी लेकिन फिर भी मन में संतोष नही होगा कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी। मेहनत करने पर संध्या तक आर्थिक स्थिति बेहतर हो जायेगी। पुराने उधार चुकता होने पर राहत मिलेगी। महिलाएं आज महंगी वस्तुओं की खरीददारी का मन बनाएंगी लेकिन अंत समय मे कोई व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक वातावरण में छुटपुट छींटाकशी लगी रहेगी फिर भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बच्चों के ऊपर खर्च करने के बाद भी परिणाम आशानुकूल नही रहेंगे। घर के बुजुर्गो अथवा महिलाओं से वित्तीय लाभ की सम्भावना है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन राहत वाला रहेगा लेकिन आज आपके स्वभाव में अचानक परिवर्तन देखने को मिलेगा। अपनी बचकानी हरकतों से आसपास का माहौल हल्का बनाएंगे फिर भी व्यवहार ने ज्यादा चंचलता ना आने दें अन्यथा मजाक में किसी से झड़प हो सकती है। कार्य व्यवसाय के सिलसिले में मध्यान तक दौड़धूप परिश्रम करना पड़ेगा इसके बाद ही लाभ की संभावनाएं बनेंगी। धन लाभ निश्चित ना होकर आकस्मिक ही होगा जिससे आगे की योजनाएं बनाने में परेशानी आएगी। नौकरी पेशा जातकों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने में थोड़े असहज रह सकते है लेकिन ले देकर इससे भी पार पा लेंगे। महिलाओं का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें:  आर.बी. दास की रचना...

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। कार्य क्षेत्र एवं गृहस्थी में तालमेल बैठाना बहुत मुश्किल रहेगा एक कार्य करने के चक्कर मे अन्य कार्य की हानि निश्चित है। आसपास का वातावरण आपको ना चाहते हुए भी क्रोध करने पर मजबूर करेगा। कार्य क्षेत्र एवं परिवार में भी महिला वर्ग से तकरार होने की सम्भावना है। भाई-बंधु अथवा पड़ोसियों के साथ मामूली बात का बतंगड़ बनने से अशांत रहेंगे। कार्य व्यवसाय पर भी व्यवस्था की कमी रहने के कारण व्यवधान आएंगे। आज आप जिस लाभ एवं सम्मान के अधिकारी है वह परिचित व्यक्ति से मतभेद कारण नही मिल सकेगा। महिलाओं में भी अहम की भावना अधिक रहेगी नुकसान भले ही हो जाए परन्तु झुकेगी नही। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता रहेगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभदायक रहने वाला है लेकिन आज आशाजनक लाभ पाने के लिए वाणी में मिठास रखने की आवश्यकता पड़ेगी। दिन के आरंभ में मन के अनुसार कार्य ना होने पर क्रोध आएगा, धैर्य धारण करें दिन आज आपके पक्ष में ही है लाभ देर से ही सही अवश्य मिलेगा। मन मे अहम आने से अपने आगे किसी को नही गिनेंगे किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने पर मतभेद हो सकते है। आर्थिक रूप से दिन उत्तम रहेगा जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे वहां से कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा। परिवार की महिलाएं एवं बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से दुखी होंगे। संध्या के समय घरेलू खर्च के साथ ही मौज शौक पर खर्च होगा। सुखोपभोग आज आपकी प्राथमिकता रहेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको व्यवसाय के साथ अन्य घरेलू कार्यो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी दिन कार्य सफलता वाला है इसलिए भागदौड़ का परिणाम संतोषजनक ही रहेगा। दिन के आरम्भ में व्यवसाय से शुभ समाचार मिलेंगे धन लाभ थोड़े अंतराल पर होता रहेगा। नौकरी पेशा जातक भी अधिकारी वर्ग के निकट रहने से आसानी से अपनी कामना सिद्धि कर सकेंगे। महिलाएं आध्यात्म में रुचि लेंगी लेकिन सुख सुविधाओं को लेकर असंतुष्ट भी रहेंगी। घर अथवा व्यावसायिक स्थल को नया रूप देने के लिए तोड़फोड़ करने की योजना बनायेंगे। नए कार्यानुबन्ध हाथ मे लेना आज शुभ रहेगा। कही से रुका धन मिलने से प्रसन्नता होगी। घर मे मामूली बहस के बाद भी स्थिति सुखदायी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

यह भी पढ़ें:  चुनाव के बाद हिंसा : स्थिति का जायजा लेने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दल बंगाल दौरे पर

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
30 सितंबर 2025 मंगलवार
हिन्दी माह अश्विन

तिथि अष्टमी 06:05:31pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र मूल 06:16:42am
योग शोभन 01:01:57am
करण बव 06:05:31Pm
चन्द्र राशि धनु
सूर्य राशि कन्या
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 05:52:32 am
सूर्यास्त 05:46:25pm
दिन काल 11:53:52 am
रात्री काल 12:06:31pm
चंद्रोदय 01:09:48pm
चंद्रास्त 11:39pm
सूर्योदय
लग्न कन्या 12°54′, 162°54′
सूर्य नक्षत्र हस्त
चन्द्र नक्षत्र मूल

पद, चरण
भी मूल 06:16:42am
भू पूर्वाषाढा 12:47:25pm
धा पूर्वाषाढा 05:15:51pm
फा पूर्वाषाढा 01:41:53am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 15 =