Horo

13 सितम्बर : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

आज का राशिफल पंचांग
13 सितम्बर 2022 , मंगल वार

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। कार्यालय या घर के काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन समय रहते पूरा जरुर हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। अपनी रचनात्मकता से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई भी फ़ैसला करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें। आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन सुनहरा रहने वाला है। किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर आपके दोस्त परिवार के लोगो से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। आपको अपने फिजूल खर्चों पर कंट्रोल करना होगा।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। इस राशि के मालिकों को कई बुकिंग एक साथ मिल सकती है। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। धनलाभ के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ बना रहेगा। इससे आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें। वरना कोई और इसका फायदा उठा सकता है। आप विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ सकती है। उधार के लेन-देन से बचें। विरोधी पक्ष आपका मन काम से दूर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन समझदारी आपको इन लोगों से दूर रखेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन मिला जुला हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखना होगा की कोई ऐसी बात न कहें जिससे तनाव की स्थिति बने। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। अगर आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेगी फिर आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यायाम करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

यह भी पढ़ें:  21 अक्टूबर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। अगर जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो, वो समाप्त हो जायेगा। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगाएं। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिल सकता है। सच्चे मन से कि गई आपकी मेहनत रंग लायेगी।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। कोई ऐसी बात आपके सामने आ सकती है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। फिजूल खर्च करने से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोई जरूरी काम रूक सकता है। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। महिलाओं का दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार के सारे लोग घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन खास रहने वाला है। परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है। आपका कार्य अधिकारियों को खुश करने में कामयाब रहेगा। साहित्य से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिख सकते हैं। आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिल सकता है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। चेहरे का खास ख्याल रखें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिये दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:  उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक दीघा तट पर रक्तदान शिविर

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में दोस्तों से बातचीत हो सकती है। जिसमें उनका सहयोग आपको प्राप्त होगा। नये विचारों पर काम करने से आपको पूरा फायदा मिलेगा। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये आसार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बाहार का खाने से बचें।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। छात्रों को करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ का सहयोग मिलता रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे और आपको खुशी भी मिलेगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बितेगा, आप उनके साथ मिलकर पुरानी यादे भी ताजा कर सकते हैं।

कृपया ध्यान दें
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

।।आज का पंचांग।।
13 सितम्बर 2022 सोमवार
हिंदी माह अश्विन

आपका दिन मंगलमय हो

तिथि तृतीया 10:36:50am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र रेवती 06:34:51am
योग वृद्वि 07:34:33am
करण विष्टि भद्र 10:36:50am
करण बव 10:24:56pm
चन्द्र राशि मीन till 06:34:51am
चन्द्र राशि मेष from 06:34:51am
सूर्य राशि सिंह
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर शुभकृत
संवत्सर (उत्तर) नल
विक्रम संवत 2079
गुजराती संवत 2078
शक संवत 1944
वाराणसी
सूर्योदय 05:44:10 am
सूर्यास्त 06:03:21pm

यह भी पढ़ें:  COP 28 शुरू, क्या बन पाएगी लॉस एंड डैमेज फंड संचालन पर आम सहमति?

चंद्रास्त 08:20:56 am
चंद्रोदय 08:06:11pm

सूर्योदय
लग्न सिंह 26°2′ , 146°2′
सूर्य नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी चन्द्र नक्षत्र रेवती

आज जन्में बच्चों का नक्षत्र
पद, चरण
ची रेवती 06:34:51am
चु अश्विनी 12:35:55pm
चे अश्विनी 06:39:50pm
चो अश्विनी 12:46:39am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 10 =