खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में श्रमिक, कर्मचारी और शिक्षक आंदोलन के संयुक्त मंच की पश्चिम मिदनापुर जिला समिति के तत्वावधान में समयोचित परिचर्चा सत्र आयोजित किया गया।
‘धार्मिक कट्टरवाद की कोख में जन्म लेता है आतंकवाद’ विषय पर इस चर्चा सत्र में बोलने के लिए उपस्थित थे प्रसिद्ध लेखक और प्रोफेसर श्यामल चक्रवर्ती। उन्होंने स्पष्ट भाषा में विषय को सभी के सामने रखा।
इस सत्र में प्रारंभिक भाषण देते हुए आयोजक संगठन के वरिष्ठ नेता गंगाधर बर्मन ने अपने विचार व्यक्त किए। सत्र में दुलाल दत्त, जगन्नाथ खान और अन्य लोग उपस्थित थे। सत्र में सौ से अधिक श्रोताओं ने प्रोफेसर चक्रवर्ती के लगभग डेढ़ घंटे के भाषण को ध्यान से सुना।
सत्र की अध्यक्षता अशोक घोष ने की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस परिचर्चा सत्र का उद्देश्य धार्मिक कट्टरवाद और आतंकवाद के बीच के संबंधों को समझना और चर्चा करना था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

