खड़गपुर। ‘शांति के लिए विज्ञान, आत्मनिर्भरता के लिए विज्ञान, सबके लिए विज्ञान’ इस आह्वान को ध्यान में रखते हुए, कृषि और कृषि कार्यों में विज्ञान के अनुप्रयोग और कृषक समुदाय के बीच वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पश्चिम बंग विज्ञान मंच बेलदा विज्ञान केंद्र की पहल पर एक कृषि विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया।
यह सेमिनार बेलदा विज्ञान केंद्र के अंतर्गत कुशबासन हाईस्कूल में आयोजित किया गया। इस सेमिनार का उद्घाटन पश्चिम मेदिनीपुर जिला समिति के सचिव डॉ. सुधापद बसु ने किया। विभिन्न विषयों पर चर्चा करने वाले वक्ताओं में डॉ. रबींद्रनाथ, डॉ. अभिनंदन सेनगुप्ता, डॉ. गौतम चंद और डॉ. सूर्यकांत शामिल थे।
किसानों की भागीदारी और उत्साह उल्लेखनीय था। 234 किसान प्रतिनिधियों ने इस सेमिनार में भाग लिया। भविष्य में विज्ञान मंच की पहल पर मिट्टी परीक्षण शिविर, फूलों की खेती, फल की खेती जैसे विषयों पर विशेषज्ञों के साथ ऐसे सेमिनार आयोजित करने की मांग की गई।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

