साहित्य संगम संस्थान, उत्तर प्रदेश इकाई की द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाई गई

लखनऊ । मंगलवार को साहित्य संगम संस्थान, उत्तर प्रदेश इकाई ने अपना द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। केंद्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्री, कुमार रोहित रोज, मिथिलेश सिंह मिलिंद, प्रमणन अधिकारी संगीता मिश्रा मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। इकाई अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत, योजना सचिव संगीता सिंह, उपाध्यक्ष प्रतिभा पांडे, पंच परमेश्वरी नीता शेखर एवं प्रीति देवी, नशा मुक्ति अधिकारी कृष्ण कांत मिश्र, शिल्पी एवं सज्जाकार राजीव रंजन मिश्र एवं पंच परमेश्वर रविंद्र वर्मा गीतकार रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा सप्ताह भर से चल रही थी। मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों व कार्यकारिणी के सदस्यों एवं सभी कार्यों और शालाओं को आमंत्रण भेजा गया था। आज का कार्यक्रम कई सत्रों में पूरा किया गया। जो निम्न है-

* वंदना सत्र सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक स्ट्रीमयार्ड लिंक पर संपन्न हुआ। वंदना की शुरुआत सरिता सिंह ने सुमधुर सरस्वती वंदना से की, इसके उपरांत प्रीति देवी ने स्वागत गीत से सबका स्वागत किया। नीता शेखर ने गणेश वंदना की, राजीव रंजन मिश्र ने गुरु वंदना की प्रस्तुति दी। संगीता मिश्र ने संगम गीत के माध्यम से अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी।

* द्वितीय सत्र शाम के 4:00 बजे से 5:30 बजे तक स्ट्रीमयार्ड के लिंक पर संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में धराधाम इंटरनेशनल के डॉक्टर सौरभ पांडे, अतिथि के रुप में डॉक्टर अविचल जैन अर्पण व अध्यक्ष के रूप में प्रशांत करण ने आशीर्वचन दिये। इस दौरान जुड़े हुए कवियों सरिता सिंह, राजीव रंजन मिश्र, नीता शेखर, सरिता श्रीवास्तव, कृष्णकांत मिश्र आदि ने अत्यंत मनोहारी प्रस्तुतियां दी।

* तृतीय सत्र सायं 7:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक स्ट्रीमयार्ड लिंक पर संपन्न हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी मिथिलेश सिंह मिलिंद, राजवीर सिंह मंत्र, संगीता मिश्रा ने आशीर्वाद दिए।
साहित्य संगम संस्थान, उत्तर प्रदेश इकाई के फेसबुक पर वीडियो, ऑडियो, शुभकामना पोस्टर  तथा प्रस्तुतियां पूरे दिन आती रही लोगों ने लाइक कमेंट और शेयर किया।

* अंतिम सत्र में रात 8:00 बजे के बाद से रात्रि 10:00 बजे तक सभी प्रस्तुतियों के लिए ई सम्मान पत्र ऑनलाइन वितरित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन गोरखपुर से राजीव रंजन मिश्र और सरिता सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *