Durgaa

दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे कुम्हारटोली के मूर्तिकार

कोलकाता : या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः। सुख व समृद्धि की प्रतीक मां दुर्गा के आगमन में महज कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। कुम्हारटोली में मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में पूरी तरह जुटे हुए हैं। यहां चारों ओर मूर्तिकार मां दुर्गा की मूर्तियां बनाते नजर आ रहे हैं।

कुम्हारटोली अपनी मूर्तिकला कौशल के लिए प्रसिद्ध है। यहां से मूर्तियां सिर्फ राज्य में ही नहीं बल्कि देश विदेशों में भी जाती हैं। बताते चलें कि दुर्गा पूजा के अंतिम चरण की तैयारियां जोरो पर है और यहां भरपूर रौनक देखने को मिल रही है।

कलाकारों द्वारा मां का श्रृंगार करके प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मूर्तिकारों के मुताबिक मां दुर्गा की प्रतिमा का लगभग 80% काम पूरा हो चुका है। मूर्तियों के साथ ही सजावट की दुकानों में भी लोगों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। सभी लोग शक्ति की देवी के स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कुम्हारटोली के मूर्तिकारों के मुताबिक आरजी कर में हुई घटना का उन लोगों के व्यवसाय पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। ऐसा इसलिए क्योंकि मूर्तिकारों को दुर्गा पूजा के लिए मां की मूर्तियों का ऑर्डर मार्च व अप्रैल महीने तक मिल जाता है।

यह भी पढ़ें:  पोलियो विश्व मानचित्र से मिटने के कगार पर : विशेषज्ञ

Sculptors of Kumhartoli are busy giving final touches to Durga idols

आरजी कर घटना के प्रतिवाद में कुम्हारटोली के मूर्तिकारों ने रैली निकाली थी।

इस घटना के विरोध में अभया के लिए न्याय की मांग की गई। इस समय कुम्हारटोली की गलियों में पूजा को लेकर जैसी भीड़ देखने को मिलती थी, उस मुताबिक इस वर्ष भीड़ थोड़ी कम है। मां दुर्गा के आगमन से पहले पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। चारों ओर ढाक व मां दुर्गा के मंत्रों की गूंज सुनाई दे रही हैं।

मूर्तिकार समित पाल ने कहा कि वह मूर्ति बनाने का काम बचपन से करते आ रहे हैं। उनके दुकान पर 1400 से लेकर 3000 तक की मूर्तियां उपलब्ध है। सुषमा रुद्रपाल मित्रा ने कहा कि वह मां दुर्गा की प्रतिमा को बहुत भक्ति भाव से रंगों से भरकर अंतिम रूप देती हैं। आरजी कर में हुई घटना ने लोगों को काफी निराश किया है, मगर मां के स्वागत में कोई कमी नहीं होगी।

संजीव पाल ने कहा कि वह दुर्गा पूजा के लिए मां दुर्ग की मूर्तियां बनाने का काम 3 से 4 महीने पहले ही शुरू कर देते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि इस बार भीड़ में थोड़ी कमी आई है, मगर उम्मीद करते हैं की आने वाले दिनों में लोग पूजा की ओर रूख करें।

यह भी पढ़ें:  तमलुक : अनाथालय जाकर मनाया बेटे का जन्मदिन

Sculptors of Kumhartoli are busy giving final touches to Durga idols

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  शहीद मीनार में अभिषेक बनर्जी की सभा के लिए सेना ने नहीं दी अनुमति
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =