खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल सोनाखाली उच्च बालिका विद्यालय में विद्यालय के प्लेटिनम जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच के सहयोग से विज्ञान कार्यशाला आयोजित की गई।
इस कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय की कार्यवाहक शिक्षिका सुतपा पाल ने किया। राज्य के विज्ञान मंच के सचिव मंडली के सदस्य मिलन गाइन ने पूरी कार्यशाला प्रस्तुत की।
क्षेत्रीय संगठन की ओर से डॉक्टर सुधापद बसु और कार्तिक चक्रवर्ती उपस्थित थे। इस कार्यशाला में घाटाल केंद्र के दो, दासपुर 1 विज्ञान केंद्र के चार और दासपुर 2 विज्ञान केंद्र के नौ सदस्य उपस्थित थे।

विभिन्न उपकरणों का उपयोग करके कैसे हस्तगत विज्ञान प्रदर्शन किया जा सकता है, इसे वैज्ञानिक कार्यकर्ता और 200 छात्राओं ने प्रत्यक्ष रूप से देखा।
आयोजकों ने कहा कि आगामी दिनों में जन विज्ञान आंदोलन के संचालन में इस कार्यशाला में प्रशिक्षित संगठनकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विद्यालय की छात्राएं भी विज्ञान प्रदर्शन करने में सक्षम होंगी। सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक अत्यधिक उत्साह और उमंग के साथ विज्ञान कार्यशाला पूरी हुई।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



