हावड़ा। श्री जैन विद्यालय हावड़ा के तत्वाधान में गरीब एवं असहाय लोगों के बच्चों की मदद के लिए चलाए जाने वाले विद्यालय नींव ने दुर्गा पूजा के आगमन के उपलक्ष में बच्चों का कार्यक्रम किया गया। इसमें बच्चों ने देवी आराधना, नृत्य, योग एवं कराटे से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जज सौमित्र पाल एवं कोलकाता हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील सुधीर कुमार मेहता उपस्थित रहे। नींव की ओर से इसके चेयरमैन सरदार मल जी कांकरिया अध्यक्ष ललित जी कांकरिया एवं सचिव शशि जी कांकरिया उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में जैन विद्यालय फॉर गर्ल्स की प्रधानाचार्या मौसमी घोषाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर जैन विद्यालय फॉर बॉयज की प्रधानाचार्या इंदु जोसेफ चौधरी भी उपस्थित रही।
इसके अलावा कराटे के शिक्षक विनोद सिंह योगा की शिक्षिका गरिमा उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। पूरे कार्यक्रम में सोमेन चक्रवर्ती एवं चंद्रदेव चौधरी ने अपना योगदान देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

