भाजपा विधायक संजय सिंह को ‘बंगाल विभूति’ सम्मान, मिस यूनिवर्स बिहार-2026 की सेकेंड रनर अप खुशी सिंह को ‘मेधा सम्मान’
कोलकाता हिन्दी न्यूज | 11 अगस्त 2026: अंतरराष्ट्रीय वीरांगना महासभा पश्चिम बंगाल की ओर से सावन उत्सव सलकिया के बांधाघाट स्थित गोपाल भवन में सम्पन्न हुआ। महासभा की प्रदेश अध्यक्ष विख्यात गायिका व अभिनेत्री प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह के मुख्य अतिथि बाली के भाजपा विधायक संजय सिंह को बंगाल विभूति सम्मान तथा मिस यूनिवर्स बिहार-2026 सेकेंड रनर अप खुशी सिंह को मेधा सम्मान से समादृत किया गया।
मुख्य अतिथि का संबोधन
इस अवसर पर संजय सिंह ने वीरांगनाओं के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।
प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि सावन शिव-पार्वती की भक्ति, हरियाली, झूले और सखी-सहेलियों के मिलन का उत्सव है। सुखी दांपत्य की कामना वाली परंपरा इसे उमंग और उल्लास से जोड़ती है।
विशेष उपस्थिति
हावड़ा सदर भारतीय जनता पार्टी की महामंत्री दुर्गावती सिंह तथा हावड़ा नगर निगम के 17 नम्बर वार्ड की पूर्व पार्षद अनिता सिंह भी विशेष तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
राकेश पाण्डेय, बेबी काजल, प्राप्ति सिंह, श्रेयाश सिंह, प्रत्यूष सिंह, पूजा सिंह, मिष्टी आदि कलाकारों ने कजरी और भगवान शिव के भजनों से जुड़े गीत गाकर मन मोह लिया।
संगठन के पदाधिकारी और सदस्य
समारोह में प्रदेश महासचिव प्रतिमा सिंह, उपाध्यक्ष रीता सिंह, कोषाध्यक्ष पूजा सिंह, सचिव पूनम सिंह, किरण सिंह व सुमन सिंह, सदस्य संध्या सिंह, बबिता सिंह, कांति सिंह, लीला सिंह, नीतू सिंह, नम्रता सिंह, अनिता सिंह, सविता सिंह, अर्चना सिंह, माधुरी सिंह के साथ
बालीगंज की अध्यक्ष रीता सिंह, महानगर अध्यक्ष मीनू सिंह, महासचिव इंदु सिंह, सचिव सुमन सिंह, विद्या सिंह, संगठन सचिव सरोज सिंह, संयुक्त सचिव सुनीता सिंह, संगठन सचिव रीना सिंह, सदस्य प्रेमशीला सिंह, गीता सिंह, कंचन सिंह ने योगदान दिया।
संरक्षक गिरिजा दारोगा सिंह, गिरिजा दुर्गादत्त सिंह, सोदपुर इकाई की अध्यक्ष सुनीता सिंह, महासचिव आशा सिंह, सचिव पूजा सिंह, जयश्री सिंह, मंजू सिंह भी मौजूद रहे। नारी शक्ति की सदस्य शकुंतला साव, अनिता साव, इंदु पाण्डेय, रंजना त्रिपाठी और मीनाक्षी तिवारी उपस्थित थीं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


