Soumya Tondon

‘धुरंधर’ की सफलता के बाद नया शौक, सौम्या टंडन ने शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंग

मुंबई, 25 मार्च 2026: अभिनेत्री सौम्या टंडन इन दिनों स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की सफलता के बाद अब सौम्या ने अपने एक पुराने शौक को नया रूप देते हुए घुड़सवारी की ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

सौम्या ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे घोड़ों के साथ नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज में वे घुड़सवारी सीखते हुए भी दिख रही हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा: “पहला दिन और पहली घुड़सवारी की क्लास।

सौम्या ने बताया कि उन्हें बचपन से ही घोड़े बहुत पसंद रहे हैं। उन्होंने लिखा: “घोड़े बहुत सुंदर और नाजुक जानवर होते हैं। मैं हमेशा उनसे आकर्षित रही हूं। मैं बचपन में एक बड़े फार्म का सपना देखती थी, जहां खूबसूरत घोड़े और कुत्ते हों। मैं खुद उन घोड़ों पर सवारी करते हुए खुद को देखती थी।

सौम्या का नया सफर

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता के बाद सौम्या अब अपनी नई रुचि पर फोकस कर रही हैं। घुड़सवारी उनके लिए न सिर्फ नया शौक है, बल्कि बचपन के सपने को पूरा करने की दिशा में पहला कदम भी है।

यह भी पढ़ें:  टी-सीरीज ने अलग अंदाज में जाह्नवी कपूर को विश किया बर्थडे

Saumya Tandon Begins Horse Riding Training

पहले दिन की ट्रेनिंग का जिक्र करते हुए सौम्या ने मजाकिया अंदाज में कहा: “पहला दिन थोड़ा मुश्किल रहा। मेरी पीठ में दर्द हो रहा है, लेकिन इस क्लास में मुझे एक नया दोस्त मिल गया। वह दोस्त है एक सुंदर सफेद घोड़ा, जिसका नाम ‘बादशाह’ है। मैंने बादशाह से बहुत बातें कीं। सच कहूं तो वह बहुत अच्छा सुनने वाला था या शायद उसके पास और कोई चारा नहीं था, लेकिन उसने मेरी सारी बातें ध्यान से सुनीं। मुझे लगता है कि हमारे बीच एक खास कनेक्शन बन गया है। हम अच्छे दोस्त बन गए हैं।”

अंत में सौम्या ने भावुक होते हुए लिखा: “फिर मिलेंगे बादशाह, जल्दी ही। उम्मीद है एक दिन हम साथ में घोड़ी चलाएंगे और तेज दौड़ लगाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *