IMG 20261010

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या

वाराणसी। ये साल की सबसे बड़ी अमावस्या है। पितृपक्ष का आखिरी दिन। इस दिन हमारे पितर धरती पर आते हैं और शाम को हमसे विदा लेकर जाते हैं। इस दिन किया गया एक भी उपाय = पूरे पितृपक्ष के 15 दिन के श्राद्ध के बराबर फल।

हमने जो 5 उपाय लिखे हैं, वही सबसे सिद्ध हैं। अब इनको विस्तार से समझें – कैसे करना है, क्या बोलना है, कब करना है।

1. पीपल में जल और घी का दीपक :
क्यों शास्त्र में लिखा है – मूले ब्रह्मा, त्वचा विष्णु, शाखा शंकरमेव च। पत्रे-पत्रे सर्वदेवा, वृक्षराज नमोस्तुते।
पीपल की जड़ में ब्रह्मा, तने में विष्णु, पत्तों में पितरों का वास। अमावस्या पर पितर पीपल पर ही बैठकर अपना भोग लेते हैं।

कैसे करें :- सुबह 6 से 9 बजे के बीच पीपल के पेड़ के पास जाओ। रविवार हो तो पीपल को मत छुओ, सिर्फ दूर से जल चढ़ाएं। एक लोटे में – साफ जल + थोड़ा सा काला तिल + थोड़ी चीनी + एक चुटकी चावल डालिए।

पीपल की जड़ में धीरे-धीरे जल चढ़ाएं और बोले : ॐ पितृभ्यो नमः। ॐ सर्व पितृभ्यो नमः। फिर उसी पीपल के नीचे आटे का नहीं, गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। तेल का नहीं।- दीपक में 2 बत्ती रखे – एक पितरों के लिए, एक अपने कुल के लिए।- हाथ जोड़कर बोलिए – “हे मेरे पितरो, मेरे परिवार से जो भी गलती हुई हो क्षमा करें और आशीर्वाद दे।”
फल : पितृदोष, कालसर्प, नौकरी में रुकावट, घर में लड़ाई खत्म होती है।

2. ब्राह्मण भोजन या भोजन सामग्री का दान :
क्यों? इस दिन ब्राह्मण के रूप में स्वयं पितर भोजन करने आते हैं। गीता में कहा है – ब्राह्मण को कराया गया भोजन सीधा पितरों को मिलता है।

कैसे करें : किसी गरीब, सात्विक ब्राह्मण को घर बुलाइए। होटल वाला या मांगने वाला नहीं, जो संध्या-पूजा करता हो। उसे अपने पितरों के नाम से भोजन कराएं। खीर, पूरी, सब्जी, गुड़। अगर ब्राह्मण न मिले तो – 5 किलो आटा + 1 किलो गुड़ + 1 किलो चावल + फल + दक्षिणा – किसी मंदिर के पुजारी को या किसी गरीब को दान कर दें। दान देते समय अपने गोत्र और पितर का नाम बोलिए – “मैं (अपना नाम) अपने (पिता का नाम) पिता की आत्मा की शांति के लिए ये दान कर रहा हूँ।”

यह भी पढ़ें:  रूस को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा की वोटिंग से भारत ने फिर बनाई दूरी

ध्यान : मांस, शराब, प्याज-लहसुन वाला भोजन इस दिन ब्राह्मण को बिल्कुल मत करवाए।
फल : पितर तृप्त होते हैं तो घर में अन्न-धन कभी खत्म नहीं होता। कर्ज उतरता है।

3. पवित्र नदी में काले तिल से तर्पण :
क्यों? काला तिल – पितरों का प्रिय अन्न। जल – तृप्ति का कारक। तिल + जल = पितरों की प्यास बुझना।

कैसे करें : किसी नदी, तालाब, या घर में ही बाल्टी में गंगाजल डालकर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खड़े हो जाइये। दक्षिण – पितरों की दिशा।
हाथ में कुशा हो तो बहुत अच्छा। एक लोटे में जल + काले तिल लीजिए। जनेऊ दाएं कंधे से बाएं (अपसव्य) कर लीजिए।
अपने अंगूठे और तर्जनी के बीच से जल धीरे-धीरे छोड़िये, 3 बार हर पितर के नाम से।
मंत्र: ॐ पितृभ्यो स्वधा। ॐ मातृभ्यो स्वधा। ॐ सर्व पितृभ्यो स्वधा।
अपने दादा, पिता, परदादा सबका नाम लेकर तर्पण करें।
महिलाएं भी कर सकती हैं – बस जनेऊ की जरूरत नहीं।

फल : जिनके सपने में पितर आते हैं, जो डराते हैं, जिनका श्राद्ध ठीक से नहीं हुआ, उन सबको शांति। पितृ सपने में आना बंद कर देते हैं।

4. गाय को हरा चारा खिलाना :
क्यों? गाय में 33 कोटि (प्रकार) देवी-देवता और पितर दोनों रहते हैं। गाय को खिलाया गया एक ग्रास – 100 ब्राह्मणों को खिलाने के बराबर। अमावस्या पर गाय के शरीर में पितर भोजन ग्रहण करते हैं।

कैसे करें : अमावस्या को सुबह 11 बजे से पहले गाय को हरा चारा, पालक खिलाइए। सूखा भूसा नहीं, हरा।
चारा खिलाते समय हाथ में थोड़ा गुड़ रखिए, गाय को चाटने दे- फिर बोलिए – “गौ माता, मेरे पितरों तक ये भोग पहुंचा दें।” काली गाय मिले तो सबसे उत्तम।

यह भी पढ़ें:  लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322B2 द्वारा पुरस्कार समारोह का सफल आयोजन

फल : पितर सबसे जल्दी इसी से प्रसन्न होते हैं। संतान सुख, घर में लक्ष्मी स्थिर, पितृदोष से होने वाली संतान बाधा खत्म।

5. चावल के आटे से 5 पिंड बनाकर नदी में प्रवाहित करना :
क्यों? ये सबसे शक्तिशाली उपाय है। जिनका गया श्राद्ध नहीं हुआ, जिनकी अकाल मृत्यु हुई, जिनका पता नहीं कहां मृत्यु हुई, उन सबके लिए ये 5 पिंड काम करते हैं।

कैसे करें?
5 पिंड क्यों? 1- पिता के लिए, 2- दादा के लिए, 3- परदादा के लिए, 4- माता पक्ष के लिए, 5- अनजान पितरों और अकाल मृत्यु वालों के लिए।
सुबह नहाकर चावल के आटे को गूंथ लें। उसमें काला तिल + शहद + घी + गंगाजल मिलाए। फिर 5 छोटे-छोटे लड्डू बनाए। एक केले के पत्ते या लाल कपड़े पर रखें। हर पिंड पर तुलसी का पत्ता और काला तिल रखें। फिर नदी में जाकर एक-एक पिंड प्रवाहित करें और बोलें – अनेन पिण्डदानेन मम पितरः तृप्यन्तु। पिंड प्रवाहित करके पीछे मुड़कर मत देखो, सीधे घर आ जाओ, घर आकर हाथ-पैर धो लो।

लाल कपड़े में क्यों लपेटना? लाल रंग – शक्ति और मुक्ति का रंग। लाल कपड़े में लपेटने से पितर बंधन से मुक्त होते हैं।

फल : मोक्ष- पितर प्रेत योनि से मुक्त होते हैं। घर में जो बिना कारण बीमारी, झगड़ा, पैसा न टिकना हो रहा था वो जड़ से खत्म।

10 October को क्या जरूर करें – समय सारणी :
– सुबह 6-8 बजे: पीपल में जल + घी का दीया
– सुबह 8-11 बजे: तर्पण + गाय को चारा
– दोपहर 11-1 बजे: ब्राह्मण भोजन / दान
– शाम 4-6 बजे:5 पिंड विसर्जन (शाम को पितरों की विदाई होती है)

इस दिन ये 3 काम भूलकर भी मत करें :
1) मांस, शराब, प्याज-लहसुन न खाएं।
2) किसी से लड़ाई, गाली गलौच, झूठ ना बोले – पितर नाराज हो जाते हैं
3) लोहे की चीज, काली उड़द का दान उस दिन मत लीजिए, सिर्फ दीजिए।

एक दीया शाम को घर की दक्षिण दिशा में रोज जलाएं तो पितर हमेशा आशीर्वाद देंगे – “बेटा सुखी रहो, वंश बढ़े।”

यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय में पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने पर परिचर्चा

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री Avatar

“पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री वैदिक ज्योतिष के विद्वान हैं। वे दैनिक राशिफल, पंचांग, मुहूर्त, धर्म-कर्म और शुभ-अशुभ योगों पर विस्तृत जानकारी देते हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के गहन अध्ययन के साथ वे पाठकों को सरल भाषा में उपयोगी ज्योतिषीय सलाह प्रदान करते हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =