हावड़ा। पौष माह के इस कड़कती ठंड में संस्था द्वारा 28 दिसंबर 2025, रविवार रात 8:00 बजे 42 महिलाओं को दैनिक इस्तेमाल का शाल प्रदान किया गया। इसमें हावड़ा निवासी संजय गुप्ता के सौजन्य से 30 रंगीन शाल अपने माता जी की पुण्यतिथि पर और मानिकतला निवासी राम प्रसाद गुप्ता के सौजन्य से 12 सफेद शाल प्रदान किया गया।
शाल प्राप्त कर सभी महिलाओं के चेहरे खुशी से झूम उठे। उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा प्रति महीने समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े हुए संस्था में पंजीकृत महिलाओं और विद्यार्थियों को इसी प्रकार कुछ ना कुछ प्रदान कर खुशियां बांटने का कार्य किया जाता है। इसके लिए संस्था अपने सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करता है।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित थे बेचू शा गुप्ता, कावेरी घोष, संजय गुप्ता, रीना गुप्ता, पूनम गुप्ता, मधु गुप्ता, सविता गुप्ता, संजना गुप्ता तथा मास्टर देवांश। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने किया और फोटोग्राफी किया मास्टर देवांश ने।

Please Support us
#Join_Sarathi_Foundation
#সারথী_ফাউন্ডেশন #सारथी_फाउंडेशन
Regd. Under : ITA & NITI AAYOG (Govt. Of India)
Mobil no. : +91 94330 41021
Email : sarthifoundationkolkata@gmail.com
Visit us : https://mysarthifoundation.org
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



