हावड़ा। मंगलवार 2 दिसंबर 2025, रात्रि 8:00 बजे संस्था के शुभचिंतक आई. यादव के जन्मदिन के उपलक्ष में 25 महिलाओं को कुछ रोजमर्रा की सामग्री प्रदान की गई। समाज में आर्थिक रूप से पिछड़ी हुई महिलाएं रोजमर्रा की सामग्री प्राप्त कर काफी खुश नजर आईं।
संस्था अपने यहां पंजीकृत महिलाओं और विद्यार्थियों को इसी तरह से संस्था के सदस्यों या शुभचिंतकों के जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह या फिर अपनों की पुण्यतिथि पर इन सभी के साथ छोटी-छोटी खुशियों को साझा करने का कार्य करती है। संस्था का लक्ष्य प्रत्येक महीने औसत कम से कम दो कार्यक्रम करने का है।
आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित थे आई. यादव, राज कुमार गुप्त, पूनम गुप्ता एवं मास्टर देवांश। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने किया एवं कार्यक्रम की समस्त फोटोग्राफी मास्टर देवांश ने किया। उल्लेखनीय है कि संस्था की मीडिया पार्टनर कोलकाता हिंदी न्यूज डॉटकॉम है।

📍संस्था का अगला कार्यक्रम :
📌 संस्था की महासचिव संजना गुप्ता द्वारा रविवार 28 दिसंबर 2025 को महिलाओं को ठंड में चद्दर प्रदान किया जाएगा।
📌 संस्था के सभी सदस्यों एवं शुभचिंतको के सहयोग से रविवार 11 जनवरी 2026 को 100 विद्यार्थियों को स्कूल बैग समेत कॉपी, पेन, पेंसिल इत्यादि दिया जाएगा।
📌 उसी दिन संस्था में पंजीकृत विद्यार्थियों के बीच से सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
📍इस तरह के सेवा कार्यों में सहयोग करने के इच्छुक व्यक्ति विस्तृत जानकारी के लिए हमसे निम्नलिखित पते, मोबाइल नंबर या ईमेल पर संपर्क कर सहयोग कर सकते हैं।
Sarthi Foundation
Regd. Under : ITA & NITI AAYOG (Govt. Of India)
295/3/1, Netaji Subhash Road, Howrah – 711101.
(W.B.), India
Ph. : +91 94330 41021
Email : sarthifoundationkolkata@gmail.com
Visit us : https://mysarthifoundation.org
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



