7664caa5 6bb3 4b2b 90a8 f56a5732e08d

श्री जैन विद्यालय हावड़ा में धूमधाम से मना सरस्वती पूजा

हावड़ा । बन बिहारी बोस रोड स्थित हावड़ा के श्री जैन विद्यालय में बड़े ही धूमधाम के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना कर विधि-विधान के साथ विद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि संतोष कुमार तिवारी ने पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे विद्यालय के दिवस विभाग के प्रधानाध्यापक राम अधीन सिंह, बालिका- विभाग की प्रधानाध्यापिका मौसमी घोषाल, वरिष्ठ शिक्षक- प्रतिनिधि संजय सिंह, सोमेन चक्रवर्ती, राम पुकार शर्मा, चंद्रदेव चौधरी, शैलेंद्र मिश्र, भीम महतो, संजय सिंह राठौर आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =