साहित्य की 6 विभूतियों का सारस्वत- अभिनंदन किया गया

बरेली । साहित्यिक संस्था शब्दांगन और मानव सेवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी के आवास 214, बिहारीपुर खत्रियान, बरेली पर छ: साहित्यिक विभूतियों का सारस्वत – अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कवियों और शायरों ने अपनी अपनी विभिन्न रचनाओं के माध्यम से साहित्य, समाज, शिक्षा, राजनीति आदि पर सशक्त रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि जे.सी. पालीवाल कार्यक्रम अध्यक्ष रणवीर प्रसाद गौड़ धीर और विशिष्ट अतिथि विनय सागर जयसवाल द्वारा मां शारदे की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुआ। कवि शिव शंकर यजुर्वेदी ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत कर साहित्यिक वातावरण बना दिया।

इस अवसर पर कवि और साहित्यकार सतीश शर्मा ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए अपने परिवारीजनों की स्मृति में साहित्य की 6 विभूतियों का सारस्वत- अभिनंदन किय। इनमें श्रीमती पूर्णा देवी स्मृति सम्मान डॉ. सुविधा शर्मा को, श्रीमती कैलासो देवी स्मृति सम्मान कु. पूनम भारत को, श्रीमती लड़ैती देवी शिक्षा सम्मान डॉ. नूतन दीक्षित को, पंडित राम चरण लाल स्मृति साहित्य सम्मान राम कुमार भारद्वाज अफरोज को, पंडित राधेश्याम साहित्य स्मृति सम्मान सत्यपाल सिंह सजग को और पंडित नारायण दास स्मृति सम्मान डॉ. अवनीश यादव को दिया गया। जे.सी. पालीवाल, रणवीर प्रसाद गौड़ धीर, विनय सागर जायसवाल, सतीश शर्मा और इंद्र देव त्रिवेदी ने सभी छह साहित्यकारों को मोतियों की माला, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और उत्तरीय भेंट कर उनका सारस्वत- अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उपस्थित कवियों और शायरों ने बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत की और समाज की वर्तमान विसंगतियों, राजनीति, सामाजिक, व्यवस्थाओं, सामाजिक सौहार्द और कौमी एकता पर अपनी बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत की। रचनाएं प्रस्तुत करने वालों में शायर राम कुमार भारद्वाज अफरोज , शायर विनय सागर जायसवाल, कवि डॉ. अवनीश यादव, कवि रणधीर प्रसाद गौड़ धीर, कवि एस.ए. हुदा, कवयित्री डॉ. सुविधा शर्मा, कवि इंद्रदेव त्रिवेदी, कवि रमेश रंजन, कवयित्री कु. पूनम भारत, कवि सत्यपाल सिंह सजग, कवयित्री डॉ. नूतन दीक्षित, कवि सतीश शर्मा, कवयित्री डॉ. शालिनी शर्मा मुक्ता, कवि बृजेंद्र अकिंचन, कवि रामधनी निर्मल, कवि रितेश साहनी, कवि उपमेंद सक्सेना, कवि राम प्रकाश सिंह ओज, कवि शिव शंकर यजुर्वेदी, कवयित्री अल्पना गुप्ता आदि प्रमुख थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और सभी का आभार सुरेंद्र वीनू सिन्हा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में सुरेंद्र वीनू सिन्हा, अशोक उपाध्याय, अलका त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, नीरू रस्तोगी, विशाल शर्मा, प्रवेश रस्तोगी, रजनी वार्षेणेय, मीनू टंडन, सुनील दत्त शर्मा, राकेश मिश्रा, निर्भय सक्सेना, बीना सक्सेना, वैष्णवी पचौरी आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *