माहेश्वरी पुस्तकालय, कोलकाता में सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन संपन्न

कोलकाता : माहेश्वरी पुस्तकालय, बड़ाबाजार, कोलकाता में 5 फरवरी शुक्रवार को एक सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। यह काव्य गोष्ठी रांची के सुप्रसिद्ध कवि कुमार विजेंद्र के सम्मान में आयोजित हुई। गोष्ठी की अध्यक्षता शहर के वरिष्ठ गीतकार चंद्रिका प्रसाद अनुरागी ने की, गोष्ठी का संयोजन संचालक कवि जयकुमार रुसवा ने किया। गोष्ठी में उपस्थित कवियों में शामिल थे, शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक रवि प्रताप सिंह, छंदकार विश्वजीत शर्मा, कवि आदित्य त्रिपाठी, प्रभाकर चतुर्वेदी, शिव शारदा, मंजू वैज, अंजू झारिया, आलोक चौधरी, राजेंद्र कानूनगो इत्यादि।

गोष्ठी में कविताएं सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रोता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात पुस्तकालय के मंत्री संजय बिन्नानी ने धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापित किया।
शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक अनवरत चली गोष्ठी में श्री कुमार विजेंद्र ने अपनी रचनाओं से सबको प्रभावित किया। अन्य कवियों ने भी अपने काव्य पाठ से से श्रोताओं को सम्मोहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *