Sarah jane dias

‘लकड़बग्घा 2’ में शामिल हुईं सारा जेन डियास

मुंबई। अभिनेत्री सारा जेन डियास अब फिल्म ‘लकड़बग्घा 2- द मंकी बिजनेस’ की कास्टिंग टीम में शामिल हो गई हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता और फिल्म निर्माता अंशुमन झा ने दी है।

फिल्म से जुड़ने को लेकर अपनी खुशी जताते हुए सारा जेन डियास ने कहा, “मुझे ‘लकड़बग्घा 1’ बहुत पसंद आई थी।  जब मैंने सुना कि यह फिल्म एक ऐसे यूनिवर्स का हिस्सा है जिसमें जानवरों से प्यार करने वाला एक हीरो है,

और अब यह कहानी आगे बढ़ रही है, तो मैं बहुत उत्साहित हो गई। ऐसी फिल्में बहुत कम मिलती हैं जो एक्शन के साथ कोई अच्छा मकसद भी दिखाएं, जिसमें बेजुबान जानवरों की रक्षा करना शामिल हो।”

उन्होंने कहा कि ‘लकड़बग्घा 2’ आज के समय से जुड़ी हुई और भावनाओं से भरी फिल्म है।

सारा ने कहा, “इस फिल्म ने मुझे वो मौका दिया, जिसका मैं लंबे समय से सपना देख रही थी। मैं स्क्रीन पर एक्शन करना चाहती थी। मैं बहुत खुश हूं कि अंशुमन ने मुझे फिल्म का हिस्सा बनाया। बाकी टीम के साथ इस सफर में शामिल होकर अच्छा महसूस हो रहा है।”

यह भी पढ़ें:  बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड समारोह 2021 में अभिनेता शांतनु भामरे सम्मानित

Sarah Jane Dias joins the cast of 'Lakadbaggha 2'

अंशुमन ने अपने सोशल मीडिया पर सारा के शामिल होने की जानकारी देते हुए लिखा कि सारा के आने से ‘लकड़बग्घा’ की टीम और भी ताकतवर और दमदार हो गई है। वह पर्दे पर एक शांत लेकिन जबरदस्त असर लेकर आती हैं।

उन्होंने कहा, “सारा की ताकत, सादगी और गहराई उन्हें ‘लकड़बग्घा’ की दुनिया के लिए एकदम सही बनाती है। इस बार सिर्फ हमारी टीम वापस नहीं आई है, बल्कि और भी ज्यादा मजबूत, दमदार और गहराई से भरी हुई है। रिद्धि के बाद अब सारा के आने से हमारी कहानी में भावनाएं भी बढ़ी हैं और इसकी पहुंच भी।”

‘लकड़बग्घा 2- द मंकी बिजनेस’ की शूटिंग जारी है। इसे इसी साल सर्दियों में रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म के पहले पार्ट में रिद्धि डोगरा और अंशुमन झा नजर आए थे। दोनों एक बार फिर इसके दूसरे पार्ट में दिखाई देंगे। इसके साथ ही फिल्म में सनी पांग भी अहम किरदार में हैं।

‘लकड़बग्घा’ 13 जनवरी 2023 को रिलीज हुई थी और जुलाई 2023 में इसका प्रीमियर जर्मनी के स्टटगार्ट में हुए 20वें इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  गोल्डन शिमरी स्लिट आउटफिट में नेहा भसीन ने फैलाई सनसनी

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बायोपिक किंग सुबोध भावे ने बांधे शीना चौहान की तारीफों के पुल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 7 =