तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम बंग विज्ञान मंच के मेदिनीपुर शहर विज्ञान केंद्र की ओर से अरण्य सप्ताह के अवसर पर मेदिनीपुर शहर के पंचुरचक स्थित रवींद्र प्रतिमा के समीप पर्यावरण जागरूकता सभा एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को 100 से अधिक पौधे वितरित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर पश्चिम बंग विज्ञान मंच की जिला समिति के सह-सचिव डॉ. बाबूलाल शासमल, जिला कोषाध्यक्ष संटू ओझा, शहर विज्ञान केंद्र की ओर से सुतपा दत्त, सुस्मिता कुंडू, स्वपन कुमार बेरा, उत्तम मान्ना, विश्वजीत साउ, मृदुला पड़ाली, रबीन धर तथा अरूप कुमार माइती सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मेदिनीपुर पूर्व विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य सुदीप कुमार खाड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित थे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पौधे प्राप्त करने वाले सभी लोगों का नाम विधिवत पंजीकृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेदिनीपुर शहर विज्ञान केंद्र की कार्यकारी सभानेत्री सुषमा प्रधान ने की। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया और धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

