आजादी के अमृत महोत्सव में संत कबीर सम्मान 50 साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा

उज्जैन । राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना का 5वाँ संत कबीर सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 14 जून को छत्तीसगढ़ की साहित्यिक नगरी राजनांदगांव के महाविद्यालय में आयोजित होगा। यह जानकारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय संत कबीर सम्मान 2022 डॉ. विनोद वायचाल उस्मानाबाद (महाराष्ट्र), डॉ. विद्यासागर मिश्र लखनऊ (उ.प्र.), प्रो. सरोज गुप्ता रोहतास (बिहार), कान्हा कौशिक रायपुर (छग), डॉ. जगदीशचन्द्र शर्मा उज्जैन (मप्र) को अतिथियों द्वारा प्रदान किया जायेगा।

आजादी के अमृत महोत्सव में राजेन्द्र जायसवाल चांपा, रविन्द्र द्विवेदी, भुवनेश्वर प्रसाद देवांगन, डॉ. उमेश कुमार दुबे, धनेश्वरप्रसाद देवांगन, सीमा निगम रायपुर, निलिमा सिन्हा, डॉ. स्वाती श्रीवास्तव, डॉ. उर्वशी कडवे, डॉ. गायत्री केवट, डॉ. ममता साहू, डॉ प्रभा सिन्हा, डॉ. हंसा शुक्ला, श्रवण पाण्डे, डॉ. आशीष नायक, निशा जरिया, डॉ. अर्चना पाण्डे, भारती यादव मेधा, डॉ. हेमलता साहू, प्रिया जैन सहित छत्तीसगढ के सभी 50 साहित्यकार, शिक्षकों, लेखकों को कबीर सम्मान से अलंकृत किया जायेगा। समारोह में श्रेष्ठ लेखक-साहित्यकारो को संत कबीर विशिष्ट सम्मान से इन्दौर के हरेराम वाजपेयी, पूणे से डॉ. शहाबुद्दीन शेख, महासमुन्द की डॉ. अनसूया अग्रवाल, प्रयागराज की डॉ. नीलिमा मिश्रा, अहमदनगर के डॉ. भरत शेणकर, देपालपुर के कैलाश परमार, गाजियाबाद के ओमप्रकाश प्रजापति, प्रयाग से उर्वशी उपाध्याय, भिलाई की डॉ. हंसा शुक्ला, नगरी की डॉ. शैलचन्द्रा, कोरबा के मोहम्मद मुकीद, पंचकूला की गरिमा गर्ग, जयपुर से डॉ. शिवा लोहारिया, पूणे से अशोक जाधव को सम्मानित किया जायेगा।

समस्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय मार्गदर्शक हरेराम वाजपेई, मार्गदर्शक डॉ. हरिसिंह पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जी.डी. अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल ओझा, राष्ट्रीय मुख्य संयोजक डॉ. सहाबुद्दीन शेख, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. मुक्ता कौशिक, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अंनसूया अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शैलचंद्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष इकाई महिला डॉ. शिवा लोहारिया, राष्ट्रीय महासचिव महिला इकाई डॉ. रश्मि चौबे, उपाध्यक्ष निशा जोशी, विनोद वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. बाला साहब तोरस्कर, राष्ट्रीय सचिव भुवनेश्वरी जायसवाल, कुम्मु भटनागर, उपमा आर्य, ज्योति जलज, हेमलता तोमर, डॉ. आशीष नायक, हेमलता शर्मा, पूर्णिमा कौशिक, डॉ. रचना पाण्डेय, मोहम्मद शाकिर शेख, डॉ. शेहनाज शेख, डॉ. अरूणा राजेन्द्र शुक्ल, प्रभा बैरागी, डॉ. रजिया शेख, दीपिका पुणेकर, डॉ. सुनीता मंडल, गरिमा गर्ग, प्रगति बैरागी आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *