कोलकाता हिन्दी न्यूज | 15 सितम्बर 2026: सनातनी स्वास्थ्य सेवकों का संगठन सनातनी स्वास्थ्य सेना आगामी 27 सितंबर को बड़े धूमधाम से अपना पहला महासम्मेलन आयोजित कर रहा है।
इसकी जानकारी सनातनी स्वास्थ्य सेना के संयोजक और कोलकाता के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा. पी.के. हाजरा ने प्रेस को दी।
इस महासम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य करेंगे। कार्यक्रम में सैकड़ों चिकित्सक और चिकित्सा से जुड़े लोग उपस्थित होंगे, जो सनातन समाज को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं।
सदस्यता अभियान जारी
डा. हाजरा ने बताया कि सनातनी स्वास्थ्य सेना की सदस्यता जारी है और हजारों की संख्या में चिकित्सक तथा चिकित्सा से जुड़े लोग इसके सदस्य बन चुके हैं। संगठन सनातन मूल्यों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को जोड़ने और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दे रहा है।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में बंगाल सरकार के कई मंत्रीगण और शहर के गणमान्य व्यक्तियों के आने की संभावना जताई जा रही है। महासम्मेलन में स्वास्थ्य सेवा, सनातन संस्कृति और सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
सनातनी स्वास्थ्य सेना का यह पहला बड़ा आयोजन संगठन के विस्तार और उसकी गतिविधियों को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

