कोलकाता। 30 अगस्त 2025 को सखी बहिनपा मैथलानी समूह कोलकाता इकाई ने समवेत रूप से संस्था का दसवां स्थापना दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का आयोजन जोका स्थित एक अनाथ बालिका गृह में हुआ, जहाँ पर करीब 250 बालिकाओं ने सर्वप्रथम एक चित्रांकन प्रतियोगिता जिसे आयु के अनुसार अलग-अलग समूह में बांटा गया था भाग लिया।
सभी बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक दिए विषय पर एक से एक बढ़िया चित्र बनाए। फिर उन बच्चों को मध्याह्न भोजन करवाया गया जो कि मैथलानी समूह की सखियो की ओर से था। बालिकाओं के साथ सभी सखियो ने बहुत ही अच्छा समय बिताया।
3 बजे अपराह्न में एक छोटा सा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया जिसमे गीत संगीत के साथ आवृति की भी प्रस्तुति हुई। इस दौरान बच्चों के बीच बिस्कुट और आइसक्रीम भी बांटा गया।
कार्यक्रम के अंत में चित्रांकन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया और उन्हें पारितोषिक भी दिया गया। पारितोषिक वितरण का यह कार्यक्रम इस होम में दशकों से रह रही वृद्धाओं के कर कमलों से करवाया गया और इस दौरान उन वृद्धाओं की आंखों में झिलमिलाते अश्रु कण तारो कें समान लग रहे थे। कार्यक्रम का समापन संस्था की वरिष्ठ सदस्या पूनम दास के जन्मदिन का केक काटकर हुआ।
कार्यक्रम के आयोजन को जिन्होंने जिम्मेदारी पूर्वक सफल बनाया उनके नाम हैं – नीलम झा, सांत्वना झा, आराधना मिश्र, सुनीता झा, अनुराधा मिश्र, हिमाद्रि मिश्र। इसके अलावा पूजा चौधरी, माला झा, मेनका झा, संगीता चौधरी, रंजना झा, नीता झा, इंदिरा झा, मीना झा, कंचन झा, सोना झा, उषा झा, बच्ची ठाकुर, अमृता चौधरी, पूनम दास, जयलक्ष्मी झा, अनुराधा मिश्रा शांति झा, संगीता मिश्रा आदि सक्रिय रही।
कोलकाता समूह की अध्यक्षा हिमाद्रि मिश्र ने बताया कि यह समूह जिसकी अंतराष्ट्रीय सदस्यता 70000 से ज्यादा है और यह संस्था मैथिली भाषा, संस्कृति और मैथिल परंपराओं के संरक्षण और संवर्द्धन हेतु प्रतिबद्ध है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

