साहित्य संगम संस्थान उ.प्र. का होली महोत्सव काव्य गोष्ठी संपन्न

सुधीर श्रीवास्तव । साहित्य संगम संस्थान उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वाधान में होली महोत्सव काव्य गोष्ठी का आयोजन गूगल मीट पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आगरा के प्रतिष्ठित कवि व गीतकार रविंद्र कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में राजस्थान उत्तर प्रदेश इकाई के कवियों ने अपने-अपने काव्य पाठ द्वारा सतरंगी आभा बिखेरी और होली के हुड़दंग से सराबोर किया।

इकाई के अध्यक्ष ओम प्रकाश मधुब्रत, प्रीति देवी, सरिता सिंह, नीता शेखर, प्रतिभा पाण्डेय, कृष्ण कांत मिश्रा, लवकुश तिवारी माधोपुरी, विजय प्रताप शाही, रंजना बिनानी काव्य, राजीव रंजन मिश्र ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी और अपने काव्य पाठ के जरिए मंच पर समां बांध दिया। होली और भक्ति का अद्भुत संगम सुनने को मिला। मंच का सुचारू/शानदार संचालन सरिता सिंह व राजीव रंजन मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। साहित्य के लिए समर्पित साहित्य संगम संस्थान, उत्तर प्रदेश इकाई नित्य नए कीर्तिमान बनाती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *