7fce9fc6 879b 461a a9af 271a3f92b65e

साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली ने कलावती करवा को विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से किया सम्मानित

जबलपुर । साहित्य संगम संस्थान (रजि.) नई दिल्ली द्वारा जबलपुर मध्यप्रदेश की होटल दत्त रेजीडेंसी में आयोजित महाकाव्यमेध सम्मान समारोह में 15 रचनाकारों को विद्या वाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। संयोजिका छाया सक्सेना ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश पुरोहित को जानकारी दी कि सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि आचार्य भानुप्रताप वेदालंकार, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र विशिष्ट अतिथि चंद्रपाल सिंह, चन्द्र छगनलाल गर्ग कविराज सक्षम के कर कमलों द्वारा पूरे भारत से 15 रचनाकारों को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान की गई।

कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) से कलावती करवा ‘षोड्सकला’ को उनकी सुदीर्घ साहित्य सेवा, शोध राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों व साहित्यिक योगदान हेतु यह उपाधि प्रदान की गई। वरिष्ठ साहित्यकार/कवि सुधीर श्रीवास्तव ने कलावती कर्वा को बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =