IMG 20260724

टाटानगर में मानसून पेट्रोलिंग पर संरक्षा शिविर आयोजित

खड़गपुर : टाटानगर के बहुविषयक मंडल प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के लिए “मानसून पेट्रोलिंग के दौरान सावधानियां” विषय पर संरक्षा शिविर आयोजित किया गया।

संस्थान के सभागार में आयोजित इस शिविर में चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से आए इंजीनियरिंग विभाग के ट्रैक मेंटेनर, मेट, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता तथा परिचालन विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।

शिविर में वर्षा ऋतु के दौरान रेलवे ट्रैक की सुरक्षा, जलभराव की स्थिति से निपटने तथा सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वक्ताओं ने बताया कि मानसून के समय रेलवे ट्रैक पर जलभराव और आसपास की नदियों-नालों का पानी ट्रैक की ओर आने से रेल परिचालन प्रभावित हो सकता है। इसे रोकने के लिए मानसून से पहले ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने तथा ट्रैक के आसपास आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय किए जाते हैं।

इस दौरान मानसून पेट्रोलिंग में तैनात कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुरक्षा, जलभराव की स्थिति में त्वरित कार्रवाई तथा आपात परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें:  हावड़ा : गैलेक्सी क्लासेस में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन संपन्न

संरक्षा अनुदेशक कृष्ण मोहन प्रसाद ने दुर्घटना की स्थिति में अपनाए जाने वाले संरक्षा उपायों और आपदा प्रबंधन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य, टाटानगर के सहायक मंडल अभियंता (द्वितीय), सहायक विद्युत अभियंता (परिचालन) तथा इंजीनियरिंग विभाग के अनुदेशकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।IMG 20260724 WA0011

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) की वार्षिक साधारण सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − ten =