तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से सबुज मंच, पश्चिम मेदिनीपुर जिला समिति की ओर से रविवार को मेदिनीपुर बाइपास स्थित टोलगेट के समीप सड़क किनारे वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान जारुल और पलाश प्रजाति के कुल 20 पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें बांस और बोरे से घेरकर संरक्षित भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में सबुज मंच, पश्चिम मेदिनीपुर जिला शाखा की सचिव झर्णा आचार्य, सह-सभापति हीरक आट्य, सह-सचिव मणिकांचन राय, सक्रिय सदस्य सोमा नायक, इंद्रदीप सिन्हा, सनातन शीट, विश्वजीत पाल तथा कृष्ण गोपाल चक्रवर्ती सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं, संगठन के सदस्य सुदीप कुमार खांड़ा भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन अचानक आवश्यक कार्य आ जाने के कारण वृक्षारोपण शुरू होने से पहले ही उन्हें वहां से लौटना पड़ा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

