IMG 20250908 WA0037

सबंग : दशग्राम सतीशचंद्र सर्वार्थसाधक शिक्षा सदन में शिक्षक ज्योति पुरस्कार से सम्मानित हुई विभूतियां

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दशग्राम सतीशचंद्र सर्वार्थसाधक शिक्षा सदन में आयोजित कार्यक्रम में, शिक्षक ज्योति- 2025 पुरस्कार प्रदान किया गया और पूर्व प्रधानाध्यापक आचार्य भुवनमोहन दास की आवक्ष मूर्ति का अनावरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक, शिक्षाकर्मी और छात्रों का पुनर्मिलन उत्सव भी आयोजित किया गया।

शिक्षक ज्योति- 2025 पुरस्कार शालबनी ब्लॉक के मौपाल देशप्राण विद्यापीठ के प्रधानाध्यापक डॉ. प्रसून कुमार पड़िया को प्रदान किया गया। आचार्य भुवनमोहन दास की आवक्ष मूर्ति का अनावरण डॉ. सुजय रंजन दास द्वारा किया गया। स्वामी स्वरूपानंद साहसिकता पुरस्कार 2025 डॉ. सुजय दास को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. सुजय रंजन दास और डॉ. पलाश दास सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। शिक्षा सदन के वरिष्ठ पूर्व छात्र और समाज सेवी अजीत कुमार दास ने सभा की अध्यक्षता की। शिक्षा सदन के वरिष्ठ पूर्व शिक्षक परितोष परियारी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपना वक्तव्य दिया और ईश्वरचंद्र स्मारक व्याख्यान प्रदान किया।

यह भी पढ़ें:  मिर्जापुर गुरुकुल के गुरूजी गोपाल खंडेलवाल को मिला जिलाधिकारी द्वारा गोल्ड मेडेल और सम्मानपत्र

शिक्षा सदन के पूर्व शिक्षक और शिक्षा कर्मियों में प्रभात कुमार माईती, राजेंद्र नाथ आदक, सुधीर कुमार माल, शिशिर कुमार माईती, सुकुमार बेरा, दीपक रंजन पट्टनायक, प्रताप माईती, अंशुमान पड़िया, सुभाष चंद्र शिट और अन्य शामिल रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख व्यक्तियों में डॉ. मोहिनी मोहन माईती (पूर्व प्राचार्य) चिकित्सा क्षेत्र में प्रसिद्ध डॉ. निरंजन शिट व डॉ. सुदीप सिंह सफल उद्यमी और सरकारी अधिकारी आदि शामिल थे। समारोह में सैकड़ों की संख्या में पूर्व छात्र और शिक्षक उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  मध्यप्रदेश : बाला जी बागेश्वर धाम मंदिर के पास चल रही श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  Bengal: TMC में खुलकर सामने आई गुटबाजी, मंत्री सुब्रत साहा पर भीड़ ने किया हमला
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + nine =