IMG 20250601 WA0012

‘सावी’ मेरे दिल के बेहद करीब है……..! दिव्या खोसला

काली दास पाण्डेय, मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सावी’ में अदाकारा दिव्या खोसला ने में मुख्य भूमिका निभाई थी और यह फिल्म उनके ऑन-स्क्रीन ट्रांसफॉर्मेशन की एक मजबूत मिसाल बन गई। आज इस फिल्म की रिलीज को एक साल पूरा हो गया है और दिव्या इस प्रोजेक्ट का जश्न मनाने को लेकर इन दिनों काफी उत्साहित हैं – एक ऐसा प्रोजेक्ट जिसने उनकी एक्टिंग रेंज, गहराई और जज़्बे को दिखाया। इस फिल्म में दिव्या ने एक ऐसी गृहिणी की भूमिका निभाई जो अपने पति पर लगे झूठे हत्या के आरोप के खिलाफ हार नहीं मानती।

मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी फिल्म ‘सावी’ के एक साल पूरे होने पर दिव्या खोसला ने फिल्म की सफलता और दर्शकों से मिले प्यार को याद करते हुए कहा ” ‘सावी’ मेरे दिल के बेहद करीब है और हमेशा खास रहेगी। ऐसा लग रहा है जैसे कल ही हम हर्षवर्धन राणे, अनिल कपूर और हमारे निर्देशक अभिनय देव के साथ शूट कर रहे थे। ‘सावी’ का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मुझे पता था कि मुझे यह रोल करना है और एक पत्नी के उग्र रूप को सामने लाना है जो अपने पति के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।”

यह भी पढ़ें:  दमदम रोड अब 'महाप्रभु चैतन्यदेव सारणी'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं “मेरे लिए इससे बड़ी मान्यता कोई नहीं हो सकती थी कि मैंने ऐसा किरदार चुना जो दर्शकों से जुड़ गया और फिल्म की व्यावसायिक सफलता में योगदान दिया। मुझे खुशी है कि मैंने यह प्रोजेक्ट किया।” ‘सावी’ में दिव्या खोसला की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा, भावनात्मक दृश्यों, प्रभावशाली संवादों और रोमांचक क्लाइमैक्स के साथ।

फिल्म ने जहां दर्शकों को उनकी सीट से हिलने नहीं दिया, वहीं दिव्या ने एक ऐसा किरदार निभाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। इस मुख्य भूमिका ने न सिर्फ फिल्म को सफल बनाया बल्कि उनके करियर में एक मजबूत अध्याय भी जोड़ा। फ़िलवक्त अदाकारा दिव्या खोसला फिल्म निर्देशिका प्रेरणा अरोड़ा के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बीरवाह में लश्कर के आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 4 मददगार गिरफ्तार

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  पार्थ चटर्जी ने लगाई जमानत की याचिका, कहा : पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव की तरह भुगत रहा हूं

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *