Images 2022 02 24T111108.976

रूस पूरी तरह से आक्रमण के लिए तैयार: ब्लिंकन

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि बाइडेन प्रशासन का मानना है कि रूस रात ढलने से पहले यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण कर सकता है।ब्लिंकन से जब एनबीसी न्यूज पर पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि रूसी सेना यूक्रेन पर पूरी तरह से आक्रमण कर सकती है, तो उन्होंने कहा, ‘हां, मेरा ऐसा मानना है। दुर्भाग्यवश रूस ने यूक्रेन की उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमा पर अपनी सेनाओं को तैनात कर दिया है। रूस की ओर से यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई किये जाने की घोषणा के मद्देनजर अमेरिका वहां के घटनाक्रमों पर नजर रखे हुए है।

अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के डोनबास पर सैन्य कार्रवाई की घोषणा के बाद राष्ट्रपति जो बिडेन यूक्रेन की स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। साकी ने टि्वटर पर कहा, “बिडेन यूक्रेन के घटनाक्रमों पर ध्यान रखे हुए हैं तथा वह इस संबंध में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से लगातार अपडेट भी ले रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र के अपने राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड के साथ भी बात की है।”

यह भी पढ़ें:  जलपाईगुड़ी में 10वीं की छात्रा के साथ 5 लोगों ने की दरिंदगी

यूक्रेन पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को डोनबास में विशेष सैन्य अभियान की घोषणा के बाद कहा कि रूस की यूक्रेन पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है। पुतिन ने एक संबोधन में कहा, “यूक्रेनी क्षेत्रों पर कब्जा करने की हमारी कोई योजना नहीं है।” इस बीच यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य स्थानों पर गुरुवार की सुबह कई धमाके हुए। गुरुवार को मीडिया रिपाेर्ट में इसकी सूचना दी गई। यूक्रेनियन इंडिपेंडेंट इनफार्मेशन एजेंसी के मुताबिक कीव में स्थानीय समयानुसार सुबह 05.00 बजे धमाके हुए। वहीं डोनेट्स्क के क्रामटोरस्क में कम से कम चार धमाके हुए। इसके अलावा, ओडेसा, खारकिव, बर्डियांस्क, बोरिस्पिल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास भी धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − one =