उत्तरपाड़ा माखला : श्री श्री विश्वेश्वर नाथ मंदिर माखला दलुईपाड़ा मे सार्वजनिक सामूहिक रुद्राभिषेक का भव्य पावन पवित्र अनुष्ठान आयोजित किया गया। जिसमें नगर के कई परिवारों ने देवों के देव महादेव को रुद्राभिषेक कर पुण्य का भागी बने और यह उत्सव महोत्सव में बदल गया पंडित विनय तिवारी एवं उनके सहभागी पंडितों के वैदिक मंत्र द्वारा पूजा पाठ का विधान संपन्न हुआ।
मंदिर का प्रांगण और आसपास का क्षेत्र भक्ति मय वातावरण से सुसज्जित था मंदिर की साज सज्जा संजय घोष द्वारा किया गया। भजन गायक तेज नारायण पांडेय एवं उनके साथियों ने अपने संगीत मय भजन से सारे श्रद्धालुओं को मनमुग्ध कर दिया।
इस आयोजन के प्रमुख भूमिका में मंदिर समिति के अध्यक्ष उदय भान सिंह, सचिव नवीन पाठक, कोषाध्यक्ष राधेश्याम भरपूर सहयोगियों मे शामिल थे। अभिषेक सिंह, अभिजीत सिंह, झुना राय, दिलीप मिश्रा, तारकेश्वर सिंह मुख्य जजमान के रूप में, उदयभान सिंह और पुष्पा सिंह तथा उनके साथ नगर के कई गणमान्य भक्तगणों का भरपूर साथ रहा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

