रिसड़ा। समाज सेवी संस्था सेवाश्रम ट्रस्ट, श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद पश्चिम बंगाल इकाई एवं रिसड़ा विद्यापीठ एलुमनी वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 19 जुलाई 2025 की शाम से 20 जुलाई प्रातः तक रिसड़ा के जी.टी. रोड पर श्रावणी मेला सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे शिव भक्त कांवड़ियों को भोजन, चाय, शर्बत, फर्स्ट एड इत्यादि सेवाएं प्रदान की गयी।
सेवाश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष निश्चल प्रकाश ने बताया सेवाश्रम प्रतिदिन जरूरत मन्द लोगों में भोजन वितरण सहित कई अन्य सेवा कार्य आयोजित करते रहती है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से रिसड़ा विद्यापीठ एलुमनी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जिले के प्रतिष्ठिय ईएनटी सर्जन डॉ. राजकुमार चतुर्वेदी, सचिव मुन्ना प्रसाद, सहसचिव संतोष सिंह, सत्यप्रकाश पाण्डे, प्रदीप दुबे, माथुर चतुर्वेदी।
महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर चतुर्वेदी, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव संगठन मोहन चतुर्वेदी, प्रान्तीय अध्यक्ष फतेहचंद चतुर्वेदी, वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर पाण्डे, राहुल चतुर्वेदी, पार्षद मनोज सिंह, सुनील अग्रवाल, अनुरोध गोयल, विनीत दीक्षित, भानु प्रताप सिंह, वैभव चतुर्वेदी, भूमिका चतुर्वेदी, गौरी शंकर दमानी, तन्मय चतुर्वेदी,
पंकज पाण्डे, अनुज चतुर्वेदी सहित कई अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सेवा भाव ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेवाश्रम ट्रस्ट के सचिव राजेश अग्रवाल द्वारा समाज सेवियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

