तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। जंगल महल अंतर्गत झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की नई सचिव बनीं रिहा त्रिवेदी। वे पहले मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट थीं। नए पदस्थापन के बाद उन्होंने झाड़ग्राम में उन्होंने अपना कार्यभार ग्रहण किया।
इस दौरान उपस्थित बड़ी संख्या में प्राधिकरण के कर्मचारियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इससे पहले सुक्ति सरकार इस पद का निर्वहन कर रही थी। उनका तबादला मुर्शिदाबाद किया गया है।
बता दें कि झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत कार्य करता है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है।

प्राधिकरण विभिन्न कार्यक्रमों और शिविरों का आयोजन करता है ताकि लोगों को विधिक सहायता और जागरूकता प्रदान की जा सके।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



