खड़गपुर। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी के संस्थापक शिवदास घोष की 50वीं पुण्यतिथि मनाने के लिए पार्टी की पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत पाँशकुड़ा लोकल कमेटी ने तैयारी बैठक आयोजित की।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी की पूर्व मेदिनीपुर उत्तर संगठनात्मक जिला कमेटी के सचिव प्रणब माईती ने मुख्य भाषण दिया।
बैठक में शिवदास घोष के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने, बाद में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी की स्थापना और पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति के उद्देश्य से पार्टी को मजबूत करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने पार्टी को क्षेत्र में मजबूत करने और पार्टी के नेतृत्व में विभिन्न आंदोलनों में सभी को आगे आने का आह्वान किया।
रामतारक, देउलिया और मेचेदा में भी इसी तरह की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य अनुरूपा दास और जिला कमेटी के सदस्य मधुसूदन बेरा ने भाषण दिए।
सभी बैठकों में शिवदास घोष के “बिप्लबी जीवनई मर्जादामय” भाषण का रिकॉर्ड सुनाया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

