Bhasha

भारतीय भाषा परिषद का पुनर्मिलन : काव्य संध्या 4 दिसंबर को

कोलकाता : हिन्द की जानी-मानी साहित्यिक संस्था भारतीय भाषा परिषद की ओर से (36ए, सेक्सपियर सरणी, कोलकाता – 17) 4 दिसंबर, 2021, दिन शनिवार को अपराह्न 3 बजे पुनर्मिलन एवं काव्य संध्या का आयोजन परिषद के सभागार में किया गया है। संस्था द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस काव्य संध्या का उद्घाटन जानीमानी लेखिका, साहित्यकार डॉ. कुसुम खेमानी व अध्यक्षता कलकत्ता विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर शंभुनाथ करेंगे।

आमंत्रित सम्मानीय कविगण प्रियंकर पालीवाल, आशुतोष, सेराज खान बातिश, मंजू श्रीवास्तव, डॉ. अभिज्ञात, उमा झुनझुनवाला, शुभ्रा उपाध्याय, राज्यवर्धन, सुशील कांति, आनंद गुप्ता, रचना शरण, पूनम सोनछात्रा, मनीष गुप्ता, मधु सिंह, सूर्यदेव राय तथा राजेश सिंह हैं। संस्था के उपाध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा, मंत्री विवेक गुप्ता एवं डॉ. केयूर मजूमदार और संयोजक संजय जायसवाल उपस्थित रहेंगे। अपरान्ह 3:00 बजे पुनर्मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ चायाहार के साथ शुरू होगा। इसके बाद काव्य संध्या की शुरुआत होगी। 

यह भी पढ़ें:  बंगाल के बीजेपी विधायकों में नाराजगी! पहले 5 और अब 4 विधायकों ने छोड़ा वॉट्सऐप ग्रुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *