तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। वामपंथी युवा संगठन डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के 20 वें राज्य सम्मेलन को देखते हुए पश्चिम मेदिनीपुर जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत से पहले संगठन की ओर से एक रैली मेदिनीपुर शहर में निकाली गई। संगठन के झंडे को फहराने और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण के साथ सम्मेलन की शुरुआत हुई।
सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन संगठन के राज्य सचिव मंडली के सदस्य अपूर्व प्रमाणिक ने किया। सम्मेलन की अध्यक्षता विदाई सत्र के अध्यक्ष शुभदीप सेन ने की। जिला सचिव सुमित अधिकारी ने सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला के विभिन्न हिस्सों के युवा कार्यकर्ताओं ने चर्चा में भाग लिया। सम्मेलन से कुछ संगठनात्मक बदलावों के साथ नई जिला समिति का गठन किया गया।
शुभदीप सेन की जगह नए जिला अध्यक्ष के रूप में कौशिक दे चुने गए। सुमित अधिकारी को फिर से जिला सचिव के रूप में चुना गया। नए सदस्यों के रूप में जिला सचिव मंडली में देवाशीष मुखर्जी और सुमन चटर्जी चुने गए।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

