IMG 20251115 WA0002

खड़गपुर में हाथियों की स्मृति में स्मारक पार्क निर्माण का अनुरोध

जतिन मित्रा स्मृति रक्षा समिति ने डीआरएम को भेजा पत्र

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर की सामाजिक संस्था “जतिन मित्रा स्मृति रक्षा समिति” की ओर से सचिव श्यामल घोष ने दक्षिण पूर्व रेलवे, खड़गपुर मंडल के डीआरएम को एक पत्र भेजकर खड़गपुर सदर अस्पताल से सटे रेलवे क्षेत्र के जंगल में एक साल पहले घुस आए थे, हाथियों की स्मृति में एक पार्क या स्मारक स्थल के निर्माण की अपील की है।

पत्र में श्यामल घोष ने लिखा है कि कुछ समय पूर्व खड़गपुर सदर के पीछे रेलवे क्षेत्र के जंगल में 11 हाथियों का झुंड देखा गया था। स्थानीय लोगों और वन विभाग के अधिकारियों की सतर्कता से किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।

इस अभूतपूर्व घटना से नगर के नागरिकों में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल रहा और कई लोग हाथियों को देखने के लिए उस क्षेत्र में पहुंचे। घोष ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि 18 जुलाई 2025 को खड़गपुर रेल मंडल के सरडिहा स्टेशन पर एक ट्रेन की चपेट में आकर तीन हाथियों की मृत्यु हो गई थी।

उन्होंने आग्रह किया है कि वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय सहानुभूति के प्रतीक के रूप में उक्त क्षेत्र को ‘हाथी स्मृति उद्यान’ या स्मारक स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

श्यामल घोष ने कहा कि यह पहल न केवल हाथियों की स्मृति को सजीव रखेगी, बल्कि वन्यजीवों के प्रति सह-अस्तित्व और करुणा का संदेश भी प्रसारित करेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − two =