IMG 20260127 WA0027

श्री जैन विद्यालय हावड़ा में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

हावड़ा। श्री जैन विद्यालय, हावड़ा में 77वाँ ‘गणतंत्र दिवस’ अत्यंत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध व्यावसायी एवं समाजसेवी प्रकाश पारख तथा सुप्रसिद्ध व्यावसायी विनोद कुमार केडिया ने झंडोत्तोलन किया।

‘जैन-सभा’ के अध्यक्ष एवं विद्यालय के संस्थापक सरदारमल जी कांकरिया ने सम्मानित मंच से आगत अतिथियों का परिचय कराते हुए उनका स्वागत किया तथा छात्र-छात्राओं सहित सभी को देशहित जनित कार्य के लिए संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

तत्पश्चात विद्यालय के लगभग हर श्रेणी के छात्र-छात्राओं ने देश-प्रेम को केंद्र कर बहुत ही आकर्षक विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करते हुए अतिथियों एवं दर्शकों में भी राष्ट्र-प्रेम की भावना को जागृत किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्र-छात्राओं द्वारा योगा एवं ताइक्वांडो का भी प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र-गान के उपरांत सभी विद्यार्थियों को मधुर मिष्टान प्रदान किया गया।

इस विशेष अवसर पर उपस्थित अन्य अतिथियों में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ललित कांकरिया, विनोद मिन्नी, शशि कांकरिया, प्रदीप पटवा, वीरेंद्र गिलडा, जयदीप पटवा, बालिका विभाग की प्रधानाध्यापिका मौसमी घोषाल, बालक-विभाग की प्रिन्सिपल इन्दु जोसेफ चौधरी आदि प्रमुख थे।

कार्यक्रम को सुनियोजित एवं सफल बनाने हेतु विद्यालय के शिक्षक-प्रतिनिधि संतोष कुमार तिवारी, विनोद सिंह, अनिल तिवारी, गरिमा सिंह, अनामिका तिवारी, सतीश कुमार सिंह, दीपशिखा तिवारी, सपना चक्रवर्ती, सोमनाथ, किरण मंडल, प्रेरणा सिंह, रजनी हिरावत, उमा बनर्जी, कृतिका श्रीवास्तव, सुजाता घीया, सोमेन चक्रवर्ती, चंद्रदेव चौधरी, भीम महतो आदि का विशेष योगदान रहा है।

विद्यालय के सचिव ललित कांकरिया ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी एवं आज के सफल आयोजन के लिए सभी के प्रयास एवं योगदान की सराहना की।IMG 20260127 WA0028

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + sixteen =