अमितेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत रेलनगरी खड़गपुर शहर जल्द ही एक बड़े धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। खड़गपुर तेलुगू समुदाय की ओर से आगामी 12 सितंबर से यह कार्यक्रम शहर के ओल्ड सेटलमेंट स्थित श्री बालाजी मंदिर स्थित श्री कल्याण मंडपम में होगा।
इसकी जानकारी देने के लिए रविवार को मंदिर प्रांगण में मीडिया वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में उदय कुमार, किशोर बालाजी, श्री राव, जनार्दन, एस. पार्वती, प्रसाद, एस.पी. राव, ए.वी. राव, एस.वी. राव, डी. वेणुगोपाल रेड्डी, श्रीनिवास रेड्डी, ईश्वर राव तथा ईश्वर प्रसाद आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह आयोजन आध्यात्मिक ज्ञान और दिव्य मार्गदर्शन से परिपूर्ण होगा। क्योंकि श्री ब्रह्मश्री समवेदम सन्मुख शर्मा अपने तीन दिवसीय प्रवास पर पहली बार खड़गपुर आ रहे हैं।

12 सितंबर को ललिता सहस्रनाम मेगा प्राणायाम होगा, जबकि 13 सितंबर (शनिवार) श्री वारी कल्याण महोत्सव होगा। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण आयोजन होंगे। विशेष पूजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और दंपति शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि ब्रह्मश्री समवेदम सन्मुख शर्मा अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान खड़गपुर के प्राचीन मंदिरों में दर्शन के साथ ही आईआईटी खड़गपुर भी जाएंगे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



