IMG 20260901 WA0011

बाढ़ प्रभावित दमोदरपुर में 200 परिवारों तक पहुंची राहत

संवाद सूत्र, खड़गपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के चंडीपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित दमोधरपुर गांव में करीब 200 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की गई। मेदिनीपुर क्विज केंद्र सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित इस राहत अभियान में बाढ़ प्रभावित परिवारों को चावल, दाल, सरसों तेल, सोयाबीन, ओआरएस, आलू और प्याज उपलब्ध कराए गए।

आयोजकों के अनुसार, राहत सामग्री सदस्यों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के सहयोग से जुटाई गई थी। राहत वितरण के दौरान संगठन की ओर से अध्यक्ष रिंकू चक्रवर्ती के अलावा गौतम कुमार बोस, सुभाष जाना, सौमेन गायेन, सुतपा बसु, अरविंद माइती, कमलिका सामंत, भास्करब्रत पति सहित अन्य लोग मौजूद थे।

स्थानीय समाजसेवी पराक्रम शासमल तथा दमोधरपुर के पांच नंबर अंचल के ग्रामीणों ने राहत वितरण में सहयोग किया। राहत सामग्री वितरण के साथ ही गांव के लोगों के हाथों में राखी भी बांधी गई।

आयोजकों ने कहा कि इसका उद्देश्य बाढ़ की कठिन परिस्थिति में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने और सामाजिक जुड़ाव का संदेश देना था।IMG 20260901 WA0012

यह भी पढ़ें:  बेटर गोंदिया संगठन ने 76वाँ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को सामूहिक राष्ट्रगान के साथ धूमधाम से मनाया

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर : धरने पर रहे रेलवे गार्डस, लाइन बॉक्स की मांग पर सौंपा ज्ञापन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 10 =