IMG 20260223 WA0028

मेदिनीपुर में रेड क्रॉस का सफल रक्तदान शिविर, 33 लोगों ने किया रक्तदान

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की पश्चिम मेदिनीपुर जिला शाखा द्वारा रेड क्रॉस परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकार और मानवीय सेवा की भावना से प्रेरित इस शिविर में उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन उप-जिलाधिकारी (डिप्टी मजिस्ट्रेट) मृदुल श्रीमानी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने रक्तदान को “महादान” बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक हो सकता है।

रक्तदान के महत्व पर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष डॉ. सौम्य शंकर सारेंगी, रेड क्रॉस के सचिव डॉ. गोलक बिहारी माझी, एमआरसीसी के सचिव नंददुलाल भट्टाचार्य तथा मानव कल्याण केंद्र के सचिव शुभशीष मेइकाप ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने नियमित रक्तदान की आवश्यकता और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त डिप्टी सुपर डॉ. श्यामल पट्टनायक, मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट सुपर डॉ. सुब्रत नंदी, चित्तरंजन मुखर्जी, डॉ. पी.के. भौमिक, कुणाल बनर्जी, अनादि जाना, अमित कुमार साहू, डॉ. निर्मलेंदु दे, पंकज पात्रा, शीषेंदु शासमल, सुप्रिय बेरा, काजल बनर्जी, जय राय तथा घाटाल महकुमा शाखा के प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिविर में कुल 33 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन कोषाध्यक्ष अधिवक्ता देवाशीष दास ने किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन समाज के प्रति सेवा, सहयोग और मानवीय दायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 16 =