Ratna debnath rg kar bjp election

BJP की टिकट पर पनिहाटी से चुनाव लड़ेंगी आरजी कर पीड़िता की मां

कोलकाता, 26 मार्च 2026: आरजी कर अस्पताल रेप-मर्डर मामले की पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ अब खुद चुनावी मैदान में उतर रही हैं। भाजपा ने उन्हें पनिहाटी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। उम्मीदवार बनने के बाद रत्ना ने मीडिया से बातचीत में कई भावुक और तीखे बयान दिए।

“यह जीत पनिहाटी के लोगों की है”

रत्ना देबनाथ ने कहा, “यह भी एक जीत है। यह जीत पनिहाटी के लोगों की है। मैं चुनाव नहीं जीतूंगी, बल्कि पनिहाटी के लोग जीतेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पनिहाटी के लोग विरोध करना भूल गए हैं। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी अधिकारों को छीन लिया है।

लोगों को भय मुक्त कराना चाहती हूं

रत्ना ने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारे राज्य की महिला मुख्यमंत्री ने कहा था कि एक महिला को रात में बाहर जाने की क्या जरूरत है? मैं लोगों को इस भय से मुक्त कराना चाहती हूं।

“मेरी बेटी के हत्यारे अपराधी हैं”

अपनी बेटी की मौत का जिक्र करते हुए रत्ना भावुक हो गईं और बोलीं, “मेरी बेटी की मौत के बाद यहां कई घटनाएं हो रही हैं। मेरी बेटी के हत्यारे अपराधी हैं। साथ ही हमारे मौजूदा विधायक निर्मल घोष और पानीहाटी नगरपालिका के अध्यक्ष सोमनाथ भी आरोपी हैं।

“अगले 5 साल BJP को मौका दो”

रत्ना देबनाथ ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “मैं अब शून्य हूं। मेरे पास कुछ नहीं है। आपने पिछले 15 वर्षों से टीएमसी की सरकार देखी है, इसलिए अगले 5 वर्षों के लिए भाजपा को मौका दें।

TMC के तीर्थंकर घोष से होगा मुकाबला

रत्ना देबनाथ की यह उम्मीदवारी बंगाल चुनाव में भावनात्मक मुद्दे को और तेज कर रही है। पनिहाटी उत्तर 24 परगना में आती है, जहां आरजी कर पीड़िता का घर भी है। इस सीट पर उनका मुकाबला TMC के तीर्थंकर घोष से होगा।

यह भी पढ़ें:  चिट फंड घोटाला : रोज वैली ग्रुप के चीफ गौतम कुंडु की पत्नी शुभ्रा गिरफ्तार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *