तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। झाड़ग्राम जिला अंतर्गत लालगढ़ के रामगढ़ क्षेत्र के माकपा द्वारा रामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बीनपुर-1 (लालगढ़) प्रखंड में 5 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
वरिष्ठ नेता सनातन देव सिंह नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन के तहत कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से स्लाइन अनुपलब्धता ख़त्म कर स्लाइन सेवा पुनः शुरू करने, मरीजों को पुनः अच्छा भोजन उपलब्ध कराने
निर्बाध एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था, नर्सों को मरीजों के प्रति सावधान रहने तथा स्वास्थ्य केन्द्रों के बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग पर पुरजोर जोर दिया गया। मांगे ना माने जाने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

