IMG 20250703 WA0013

‘रामायण’ अनाउंसमेंट प्रोमो 3 जुलाई को होगी जारी….!

काली दास पाण्डेय, मुंबई। नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो DNEG द्वारा एस के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई गई फिल्म ‘रामायण’ अनाउंसमेंट प्रोमो 3 जुलाई, गुरुवार को भारत के 9 शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में एक साथ लॉन्च किया जाएगा।

यह प्रोमो न सिर्फ एक नई सिनेमाई यात्रा की शुरुआत है, बल्कि दर्शकों को इस महाकाव्य की शानदार दुनिया की पहली झलक भी दिखाएगा। ‘रामायण : द इंट्रोडक्शन’ नाम से तैयार किया गया यह अनाउंसमेंट प्रोमो भारतीय सिनेमा को ग्लोबल स्टेज पर एक नई और दमदार पहचान देने की तैयारी में है।

‘एनिमल’ की सफलता के बाद से रणबीर कपूर पिछले एक साल से एक ही फिल्म को लेकर तैयारी कर रहे थे और वह थी निर्देशक नितेश तिवारी की ‘रामायण’। इस माइथोलॉजिकल फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री साई पल्लवी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

यह भी पढ़ें:  ओटीटी पर रिलीज की जाएगी शाहरुख खान की बेटी सुहाना की फिल्म

भारत की धार्मिक गाथा को नए और भव्य अंदाज़ में पेश करने वाली यह फिल्म हर दिन बढ़ती उत्सुकता के साथ दर्शकों के दिलों में जगह बना रही है। ‘रामायण’ की यात्रा अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है और अब पूरी दुनिया की नजर इस पर टिकी है।

भारतीय फिल्म जगत के चर्चित निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस वर्ष दिवाली के शुभ अवसर पर रिलीज़ की जाएगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 के अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  निमरत कौर ने 'हैप्पी टीचर्स डे' की शूटिंग शुरू की
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  तमन्ना भाटिया ने 'सिकंदर का मुकद्दर' को आम लोगों की रोमांचक कहानी बताया
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + four =