कोलकाता हिन्दी न्यूज | 20 जुलाई 2026: हुगली जिले के माखला में भक्ति और आस्था का अनुपम माहौल छाया हुआ है। शिव शक्ति समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय भव्य रामायण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
नारायण मंदिर आश्रम में चल रही इस कथा के मुख्य वक्ता अयोध्या धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक बलराम दास महाराज ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कलयुग में रामायण ही मुक्ति का आधार
महाराज जी ने अपने प्रवचन में कहा, “कलयुग में रामायण ही मानव मुक्ति का एकमात्र और सबसे सुलभ आधार है।” उन्होंने भक्ति की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि रामायण कथा सुनने मात्र से भक्तों के हृदय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
महाराज जी ने आगे कहा कि रामायण कथा स्थल पर जहां भक्तों की शुद्ध भावना होती है, वहां साक्षात हनुमान जी महाराज की उपस्थिति अनुभव की जा सकती है।
उन्होंने भावुक कर देने वाले प्रसंगों के माध्यम से समझाया कि रामायण केवल कहानी नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के प्रत्यक्ष मिलन का माध्यम है।
श्रद्धालुओं का जनसैलाब
कथा शुरू होते ही सुबह से शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी कथा सुनने के लिए उत्सुक दिख रहे हैं। माहौल पूरी तरह भक्ति से ओत-प्रोत है।
आयोजन समिति और यजमान
शिव शक्ति समिति के अध्यक्ष दारा सिंह और संयोजक सह पार्षद कामाख्या नारायण सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से चल रहा है।
व्यवस्थाओं को संभालने में भरत शाह, विनोद दुबे, अनिल मस्करा, मकसूदन शर्मा, गणेश शर्मा, सत्येंद्र सिंह, अमित धीमान, राजकुमार सिंह, राजा सिंह, उमेश यादव, शशि सिंह, गणेश राजभर, उमेश सिंह, बाबूराव, सुरेंद्र सिंह, राम भजन कामठी, अजय सिंह, सुशील शर्मा और टोनी सिंह सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। छठे दिन के यजमान रामदेव प्रसाद और आरती देवी रहे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



