IMG 20260107 WA0011

स्कूलों में भारी फीस वसूली के खिलाफ तमलुक में रैली

खड़गपुर। राज्य भर में स्कूलों में दाखिले के समय भारी-भरकम फीस वसूली बंद करने तथा दार्जिलिंग सहित विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई व गिरफ्तारियों के कड़े विरोध में छात्र संगठन एआईडीएसओ पश्चिम बंगाल राज्य समिति ने आज राज्यव्यापी विरोध सभाओं का आह्वान किया था।

इसी अभियान के तहत आज संगठन की पूर्व मेदिनीपुर उत्तर संगठनिक जिला समिति ने पूर्व मेदिनीपुर जिला मुख्यालय तमलुक के मानिकतला मोड़ पर एक विशाल विरोधी सभा का आयोजन किया। इस सभा में विभिन्न कॉलेजों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार रखे।

सभा को संबोधित करते हुए संगठन की पूर्व मेदिनीपुर उत्तर संगठनिक जिला सचिव निरुपमा बक्सी ने मुख्य वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा दाखिले के नाम पर हजारों-लाखों रुपये की मनमानी फीस वसूली शिक्षा के अधिकार का खुला उल्लंघन है, जो गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही है।

इसके साथ ही पुलिस की लाठीचार्ज और गिरफ्तारियों को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए उन्होंने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।अन्य जिला नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया, जिसमें शिक्षा को निजीकरण से बचाने, फीस नियंत्रण कानून लागू करने तथा छात्र-अभिभावक आंदोलनों पर पुलिस दमन रोकने की मांगें प्रमुख रहीं।

सभा में उपस्थित सैकड़ों छात्रों ने नारेबाजी करते हुए एकजुटता का प्रदर्शन किया और आगे के आंदोलन की चेतावनी दी। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक स्कूल फीस पर पूर्ण नियंत्रण और प्रभावित छात्रों को न्याय न मिले।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 13 =