Unnamed (1)

राजवर्धन के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत की यूएई पर 154 रन की बड़ी जीत

दुबई। ऑलराउंडर राजवर्धन हैंगरगेकर (23 गेंदों पर 48 रन/ 24 रन पर तीन विकेट) के ऑलराउंड प्रदर्शन और हरनूर सिंह (120) के शानदार शतक की बदौलत भारत ने गुरुवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ 154 रन की बड़ी जीत के साथ एशिया अंडर-19 विश्व कप 2021 अभियान का आगाज किया। भारत ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हरनूर के शतक और कप्तान यश धुल के अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खो कर 282 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और जवाब में यूएई को 34.3 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट कर दिया। तेज गेंदबाज राजवर्धन हैंगरगेकर ने घातक गेंदबाजी करते हुए नौ ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

उन्होंने इससे पहले बल्लेबाजी में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 23 गेंदों पर 48 रन की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा गर्व सांगवान, विक्की ओस्तवाल और कौशल तांबे ने दो-दो विकेट लिए।
भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए, जिसके चलते यूएई की टीम को मैच में कभी भी वापसी करने का मौका नहीं मिला। सलामी बल्लेबाज काई स्मिथ बल्ले के साथ अच्छे दिखे, लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाए और 45 रन बना कर आउट हो गए।

यह भी पढ़ें:  आदिवासी राष्ट्रपति चुन लिए, लेकिन कब रुकेंगे आदिवासियों, पिछड़ों वंचितो पर अत्याचार?

उनके अलावा निचले क्रम के बल्लेबाज सूर्य सतीश ने थोड़ी कोशिश की, लेकिन वह पगबाधा आउट हाेकर वापस लौट गए। भारत के लिए हरनूर ने 11 चौकों की मदद से 130 गेंदों पर 120, जबकि कप्तान यश धुल ने चार चाैकों की मदद से 68 गेंदों पर 63 रन बनाए। इसके अलावा ऑलराउंडर राजवर्धन ने 48 और शाइक रशीद ने 35 रन का योगदान दिया। भारत के कुल पांंच विकेट गिरे, जिनमें दो रन आउट रहे। तीन विकेटों में दो कप्तान अलिशान शराफु ने लिए, जबकि एक विकेट अफजल खान ने लिया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  अगला धोनी शायद अब कभी न मिले...
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  शाकम्भरी पूर्णिमा व्रत आज, जाने सबकुछ पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *