IMG 20211013 WA0015

राजस्थान के राज्यपाल ने IIHMR विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट को एजुकेशन एक्सीलैंस अवार्ड-2021 से किया सम्मानित

Jaipur: IIHMR University, जयपुर के प्रेसीडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी को राजस्थान के माननीय राज्यपाल कलराज मिश्रा ने दैनिक भास्कर एजुकेशन एक्सीलैंस अवार्ड-2021 से सम्मानित किया है।

डॉ. पी.आर. सोडानी 15 से अधिक वर्षों से हेल्थ इकोनॉमी के प्रोफेसर हैं और उन्होंने अनेक छात्रों और शोध विद्वानों के लिए मेंटॉर की भूमिका निभाई है और देशभर में संकाय सदस्यों को प्रशिक्षित किया है। उन्होंने आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय के विकास के लिए एक संगठनात्मक संस्ति तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। साथ ही उन्होंनेे अपने असाधारण अकादमिक नेतृत्व, दूरदर्शिता, नीति नियोजन और रणनीतिक कार्यान्वयन के माध्यम से विश्वविद्यालय को शैक्षणिक मार्ग पर आगे ले जाने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संगठनों और शिक्षाविदों के साथ अनुसंधान, प्रशिक्षण, धन जुटाने और नेटवर्किंग संबंधी दायित्व भी बखूबी निभाए हैं। डॉ. सोडानी हेल्थ सिस्टम और पॉलिसी, हेल्थ इकोनॉमिक्स और हेल्थ फाइनेंसिंग की दिशा में भी बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  राजीव कुमार झा की कविता : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने इस अवसर पर कहा, ”शिक्षण से जुड़े सम्मान का अर्थ उस परंपरा के प्रति सम्मान है जिससे हमारे देश की आने वाली पीढ़ियां संस्कारित होती हैं। ज्ञान ही एकमात्र निवेश है जो सबसे अधिक रिटर्न देता है और यही वह एकमात्र प्रयास है, जिसकी सहायता से देश का भविष्य भी तय किया जा सकता है।”

एजुकेशन एक्सीलैंस अवार्ड को स्वीकार करते हुए डॉ. पी.आर. सोडानी ने कहा, ”मैं इस पुरस्कार के लिए आभारी हूं और यह वास्तव में एक ऐसे अग्रणी संस्थान का हिस्सा बनने के लिए गर्व की बात है जो स्वास्थ्य और विकास क्षेत्र के लिए लगातार सबसे आगे बना हुआ है। आईआईएचएमआर विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य शिक्षण और प्रशिक्षण के अलावा साक्ष्य आधारित नीति निर्माण और कार्यक्रम प्रबंधन के लिए इनपुट प्रदान करने के लिए अनुसंधान में जुटे हुए हैं। विश्वविद्यालय को एनएएसी एक्रिडिटेशन हासिल है और एनआईआरएफ की ओर से प्रबंधन श्रेणी के तहत 65 वीं रैंकिंग दी गई है।

यह भी पढ़ें:  MAIT: महाराजा अग्रसेन प्रौद्योगिकी संस्थान के कंप्यूटर साइंस ने आयोजित किया यूएएस: अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स और इसके अनुप्रयोगों पर बूट कैंप

माननीय राज्यपाल ने इस अवसर पर राजस्थान के विभिन्न शहरों के 23 अन्य शिक्षण संस्थानों को भी पुरस्कार प्रदान किए, जिनमें विश्वविद्यालय, कलेज, स्कूल और कोचिंग संस्थान शामिल हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  जाने माने तबला वादक शुभंकर बनर्जी का निधन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + sixteen =