मुंबई न्यूज डेस्क | 01 अप्रैल 2026: भारतीय सिनेमा में छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करती रही है। अब इस ऐतिहासिक विरासत को भव्य सिनेमाई रूप देने के लिए जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ला रही है।
फिल्म का पहला टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
रितेश देशमुख डबल रोल में फिल्म में रितेश विलासराव देशमुख न सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि इस फिल्म के निर्देशक भी हैं। टीज़र में एक ऐसे बेटे की झलक दिखाई गई है, जिसने अपने संकल्प, साहस और रणनीति से इतिहास की दिशा बदल दी।
जोश, भावनाएं, वीरता और राष्ट्रभक्ति का शानदार मिश्रण टीज़र में साफ दिख रहा है, जो दर्शकों को एक प्रेरणादायक और भव्य यात्रा का वादा करता है।
स्टारकास्ट बेहद दमदार
फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी प्रभावशाली है। इसमें शामिल हैं:
- संजय दत्त
- अभिषेक बच्चन
- विद्या बालन
- बोमन ईरानी
अजय-अतुल का शानदार संगीत और संतोष सिवन की बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी फिल्म को और भव्य बनाने जा रही है।
रिलीज़ डेट
‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म मराठी सिनेमा को पैन-इंडिया स्तर पर नई ऊंचाई देने की क्षमता रखती है।
टीज़र पर प्रतिक्रिया
टीज़र रिलीज़ होते ही दर्शक उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर #RajaShivajiTeaser ट्रेंड कर रहा है। कई लोग रितेश देशमुख की लुक और फिल्म की भव्यता की तारीफ कर रहे हैं।
यह फिल्म न सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज की वीर गाथा पेश करेगी, बल्कि मराठी और हिंदी सिनेमा के बीच एक नया पुल भी बनाने का प्रयास करेगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

