Raj Bhavan

नव निर्वाचित विधायक के शपथ ग्रहण के लिए तीसरे विकल्प पर विचार कर रहा राजभवन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक निर्मल चंद्र रॉय के शपथ ग्रहण की राह के रोड़े नहीं छंट रहे हैं। अब विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया है कि राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस ने विधानसभा अध्यक्ष अथवा उपाध्यक्ष के वजाय किसी तीसरे व्यक्ति को मनोनीत कर शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने का मन बनाया है। हालांकि राज्य के संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने गुरुवार को भी कहा है कि उन्हें राजभवन की ओर से शपथ ग्रहण के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

इधर राजभवन सूत्रों ने बताया है कि किसी वरिष्ठ विधायक को नवनिर्वाचित विधायक के शपथ के लिए अधिकृत करने की योजना राज्यपाल डॉक्टर बोस बना रहे हैं। इससे एक बार फिर राज्य में हंगामा मचने के आसार हैं। खास बात यह है कि राज्य के पूर्व मंत्री और 11 बार विधायक रहे करीम चौधरी का नाम शपथ ग्रहण की अनुशंसा के लिए आगे करने की बात चल रही है। वह बेहद वरिष्ठ विधायक हैं लेकिन फिलहाल अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  हावड़ा निवासी ने लगाई घर पहुंचाने की गुहार, सोनू सूद बनें तारणहार

वैसे तो राज भवन में इस पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन अगर ऐसा होता है तो जाहिर सी बात है शपथ ग्रहण को लेकर जुबानी तकरार फिर तेज होगी।
उल्लेखनीय है कि पहले राजभवन की ओर से नवनिर्वाचित विधायक को राजभवन में आकर शपथ लेने को कहा गया था। जब विधानसभा सचिवालय ने इस पर आपत्ति जताई तो राज्यपाल ने विधानसभा के डिप्टी स्पीकर आशीष बंदोपाध्याय को शपथ ग्रहण के लिए अधिकृत कर कर दिया। लेकिन उन्होंने जब इनकार कर दिया है तो अब तीसरे विकल्प पर विचार किया जा रहा है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  कोविड से प्रभावित लोगों की मदद करेगी बंगाल सरकार
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

यह भी पढ़ें:  Durga Puja 2021 : कोलकाता में बुर्ज खलीफा की थीम पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, 145 फीट है ऊंचाई
  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *