Except for heavy rains, the impact of cyclone 'Dana' in Bengal was minimal

बंगाल में बारिश से जनजीवन बेहाल, राहत की उम्मीद नहीं फिलहाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के चलते सड़कों पर जलजमाव, यातायात में बाधा और दैनिक गतिविधियों में भारी परेशानी देखी जा रही है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र भले ही झारखंड की ओर सरक चुका है, लेकिन बंगाल के ऊपर अब भी सक्रिय मानसूनी ट्रफ रेखा और पूर्व-पश्चिम ट्रफ के कारण बारिश का दौर जारी रहेगा।

बुधवार को भी भारी से अति भारी वर्षा का पूर्वानुमान है, खासकर राज्य के पश्चिमी जिलों में। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बुधवार को बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम बर्धमान और झाड़ग्राम जिलों में भारी वर्षा की आशंका है।

वहीं उत्तर बंगाल के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हो सकती है। खासतौर पर दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है।

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है, खासकर दार्जिलिंग और कालिमपोंग जिलों में। नदियों का जलस्तर कुछ स्थानों पर बढ़ा हुआ है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसूनी ट्रफ रेखा प्रयागराज, डाल्टनगंज होते हुए बंगाल और झारखंड के ऊपर से गुजरकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली है। एक अन्य ट्रफ उत्तर-पूर्वी अरब सागर से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल तक गुजर रही है, जो गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड को प्रभावित कर रही है।

यह भी पढ़ें:  23 फरवरी 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कोलकाता में जगह-जगह जलजमाव के चलते आम लोगों को परेशानी हो रही है। कई स्कूलों में उपस्थिति घटी है, और ऑफिस जाने वाले लोग भी मुश्किल में हैं। कई इलाकों में ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेनों में देरी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग की मानें तो रविवार तक कोई बड़ी राहत नहीं मिलने वाली है। नागरिकों को बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  अमित शाह की दौरे के बीच बंगाल में BJP कार्यकर्ता की मौत बनी रहस्य
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  फूड सेक्टर में नवीनतम तकनीक और स्मार्ट समाधान को प्रदर्शित करेगा अंतरराष्ट्रीय फूडटेक कोलकाता 2024
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 3 =